केंद्रीय मध्यम एवं लघु उद्योग मंत्री नारायण राणे ( Narayan Rane ) को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray ) को कहे गए अपशब्द के आरोप में हुई है। महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मिलकर राणे की गिरफ्तारी के विरुद्ध उन्हें ज्ञापन सौंपा।
राणे ( Narayan Rane ) के इस बयान के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिक्रिया व्यक्त की जाने लगी। नासिक, पुणे एवं महाड में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई। मंगलवार सुबह से ही उनकी गिरफ्तारी की आशंका व्यक्त की जाने लगी थी। नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए। दोपहर बाद करीब ढाई बजे रत्नागिरी के संगमेश्वर क्षेत्र में राणे को भोजन करते समय ही गिरफ्तार कर लिया गया।
शाम होते-होते उन्हें महाड क्षेत्र में लाया गया, जहां उन्होंने विवादित बयान दिया था। उन्हें महाड के सत्र न्यायालय में पेश किया जा सकता है। इससे पहले बांबे हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी विधिसम्मत तरीके से पेश नहीं किए जाने के कारण ठुकरा दी थी।राणे द्वारा उद्धव के विरुद्ध विवादित बयान दिए जाने के बाद से ही शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य में कई जगह उग्र प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कई जिलों में शिवसैनिक राणे के पुतले पर चप्पलों से प्रहार करते दिखाई दिए। नासिक में तो उग्र शिवसैनिकों ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भी पथराव किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शिवसैनिकों की हरकतों को कायरता पूर्ण कार्रवाई बताया। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने पथराव करने वालों पर उचित कार्रवाई न की, तो भाजपा अपने कार्यालयों की सुरक्षा करने में सक्षम है।
राणे की गिरफ्तारी के बाद संगमेश्वर पुलिस थाने एवं पुराने मुंबई-गोवा हाईवे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कई घंटों तक सड़क जाम किया। भाजपा विधायक प्रसाद लाड एवं राणे के विधायक पुत्र नितेश राणे ने पुलिस थाने में बैठकर धरना भी दिया। लाड ने आशंका जताई कि पुलिस राणे की हत्या भी करवा सकती है।
हालिया विवाद नारायण राणे ( Narayan Rane ) के उस बयान को लेकर है जिसमें उन्होंने कहा था, ‘यह कैसा मुख्यमंत्री है जिसको अपने देश का स्वतंत्रता दिवस पता नहीं। मैं वहां होता तो कान के नीचे थप्पड़ लगा देता।’ नारायण राणे महाराष्ट्र (Maharashtra )के अलग-अलग हिस्सों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। पिछले दिनों उनकी यात्रा रायगढ़ के महाड पहुंची थी। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए नारायण राणे ने यह बयान दिया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?