जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) आंतकवाद के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऐक्शन आज भी जारी रहा, सोपोर (Sopore ) में मंगलवार तड़के सुबह से भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन दहशतगर्दों (3 Terrorists) को मार गिराया गया है। अराजकतत्व अफवाह न फैला सकें, इसके मद्देनजर सोपोर में मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। साथ ही श्रीनगर-बारामुला के बीच ट्रेन सेवा भी निलंबित की गई। बता दें कि सोपोर के पेठसीर गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस, सेना की 52-आरआर और सीआरपीएफ की 177,179 व 92 बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों(3 Terrorists) को मार गिराने में सफलता पाई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटे में पांच और छह दिनों में दस आतंकी मारे गए हैं। इसके साथ ही इस साल अब तक 107 आतंकियों (107 Terrorists)को खात्मा किया जा चुका है।
सोपोर (Sopore )मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों (3 Terrorists)की पहचान शोपियां निवासी फैयाज अहमद थोकर के पुत्र फैसल फैयाज, कुपवाड़ा निवासी अब्दुल अहमद शेख के पुत्र गुलाम मुस्तफा शेख और शोपियां निवासी अब्दुल मजीद गनी के पुत्र रमीज आह गनी के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मारे गए आतंकवादी सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले और नागरिकों पर अत्याचार सहित कई आतंकी अपराध के मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा थे। मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार (एक एके 47 राइफल, दो पिस्तौल) और गोला बारूद सहित बरामद किया गया।
इससे पहले सोमवार को श्रीनगर (Srinagar ) में एसओजी के 10 कमांडों ने क्रिकेट मैदान में घेरकर आतंकी संगठन टीआरएफ के सरगना अब्बास शेख और उसके साथी आतंकी साकिब मंजूर को मुठभेड़ में मार गिराया। दोनों पुलिस के रडार पर लंबे समय से थे।
Today, by the collective efforts of @JmuKmrPolice, @ChinarcorpsIA, @crpfindia and people of #Kashmir have led to #neutralisation of more than 100 #terrorists in the year of 2021 so far in Kashmir division: IGP Kashmir
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) August 24, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?