महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray ) के खिलाफ बयानबाजी करने पर गिरफ्तार हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ( Narayan Rane ) को कोर्ट ने जमानत दे दी है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर को उन्हें गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायगढ़ जिले के महाड दीवानी कोर्ट में पेश किया था। पुलिस ने कोर्ट से 7 दिन के लिए राणे की रिमांड मांगी थी। हालांकि, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
सुनवाई के दौरान नारायण राणे ( Narayan Rane ) की पत्नी नीलम राणे भी कोर्ट पहुंची थीं। इस दौरान उनके चेहरे पर भारी तनाव था। इससे पहले गिरफ्तार करने के बाद उन्हें कुछ घंटे संगमेश्वर पुलिस स्टेशन और फिर महाड पुलिस स्टेशन में रखा गया था। महाड में भी उनके खिलाफ एक केस दर्ज हुआ है।
गिरफ्तारी से बचने के लिए राणे ( Narayan Rane ) ने रत्नागिरी के कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। इसे अदालत ने रद्द कर दिया। राणे ने जब से महाराष्ट्र में जनआशीर्वाद यात्रा शुरू की है, अब तक उन पर 49 FIR दर्ज हो चुकी हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर मामले कोविड नियमों को तोड़ने पर दर्ज किए गए हैं। इधर, राणे के खिलाफ ठाणे के नौपड़ा थाने में सैक्शन 500, 505 (2), 153-B (1)(c) के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले उन पर पुणे, नासिक और रायगढ़ में FIR दर्ज हो चुकी थी।
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ( Narayan Rane ) की गिरफ्तारी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई। नड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जी की गिरफ्तारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है। इस तरह की कार्यवाही से ना तो हम डरेंगे, ना दबेंगे। भाजपा को जन-आशीर्वाद यात्रा में मिल रहे अपार समर्थन से ये लोग परेशान हैं। हम लोकतांत्रिक ढंग से लड़ते रहेंगे, यात्रा जारी रहेंगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?