लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ने वाले स्नातक के छात्रों के लिए अच्छी खबर है।लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University ) विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए सत्र से स्नातक के कोर्स में 25 फीसदी तक फीस में कमी लाने का फैसला लिया है।मंगलवार को विश्वविद्यालय में हुई कार्य परिषद और एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इसे पास भी कर दिया गया। इसके अलावा बैठक में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किए गए चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को भी मंजूरी दे दी।
मंगलवार को कुलपति ( Vice-Chancellor ) प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में हुई विद्या परिषद और कार्य परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स की फीस में 25 फीसदी से ज्यादा की कमी किए जाने का प्रस्ताव पास हो गया। यह सुविधा नए सत्र 2021-22 से लागू होगी। फीस में कमी एनरॉलमेंट और एग्जामिनेशन फीस में लागू होगी। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से लखनऊ,हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी व रायबरेली के करीब चार सौ से ज्यादा कॉलेजों के स्टूडेंट्स को रियायत मिलेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ( Lucknow University )से राजधानी लखनऊ के 173 कालेज सम्बद्ध हैं।इसके अलावा हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी व रायबरेली जनपदों के भी करीब तीन सौ से ज्यादा कालेज भी अब इसी से सम्बद्ध हुए है।अभी तक यह कॉलेज कानपुर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हुआ करते थे पर अब लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध होने के कारण दोनों यूनिवर्सिटी के फीस स्ट्रक्चर में ज्यादा अंतर की वजह से छात्रों व अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ता दिख रहा है।
मंगलवार को बैठक में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध इन सभी कालेजों में स्नातक छात्रों की फीस 25 फीसदी से ज्यादा कम करने पर फैसला लिया गया। यह व्यवस्था प्रति सेमेस्टर लागू होगी।इसके अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में पढ़ने वाली अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के समस्त शुल्क जैसे ट्यूशन फीस, परीक्षा शुल्क, खेलकूद फीस तथा हॉस्टल की फीस को भी माफ करने की अनुमति दी गई।
लखनऊ विश्वविद्यालय ( Lucknow University ) कार्य परिषद की बैठक में न्यू एजुकेशन पॉलिसी यानी नई शिक्षा नीति -2020 के (NEP)अंतर्गत तैयार किए गए चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रम को भी मंजूरी दे दी गई।नए पाठ्यक्रम में एंट्री और एग्जिट के साथ-साथ स्टूडेंट्स के स्किल डेवलपमेंट और को-करिकुलर एक्टिविटी को भी जगह दी गई है।इसके अलावा लॉ के पाठ्यक्रम में भी स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के साथ-साथ बीबीए टूरिज्म के सातवें सेमेस्टर में एडवेंचर एंड वाइल्ड लाइफ और वेल्नेस एंड मेडिकल टूरिज्म को जोड़ा गया है। इनमें से कोई विषय लेने का विकल्प रहेगा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत