उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 11 साल के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कुंवरगांव से बदायूं रोड पर ललेई के पास बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोयले से भरे ट्रक ने टेंपो को टक्कर दी। इसके बाद ट्रक खाई में पलट गया। हादसे में टेंपो में बैठे छह लोगों की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो कुंवरगांव से चला था जो बदायूं (Badaun) की तरफ से आ रहा था, वहीं विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की रफ्तार काफी तेजी थी और सामने से आते टैंपो को देखने के बाद भी ट्रक चालक नियंत्रण नहीं कर सका। ट्रक ने टैंपो को बुरी तरह से रौंद दिया, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
टक्कर इतनी तेजी थी कि ट्रक ने टैंपो को पूरी तरह से रौंद दिया और काफी दूर तक खींचता ले गया, इसके बाद आगे सड़क से उतर कर ट्रक भी पलट गया। हादसे के बाद मौके पर मची चींख पुकार के बीच लोग घायलों की मदद में लग गए और इसी बीच मौका देख कर ट्रक चालक फरार हो गया. अब बदायूं (Badaun) पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
मृतकों में 11 साल का बालक भी शामिल है। यह लोग आसपास के गांवों के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो टेंपो से दूसरी जगह जा रहे थे। चार लोग घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर वाहनों से लोगों व शवों को निकलवाया है।इस हादसे में मुनेश, राम प्रसाद कुँवरगांव, वुन्दी, प्रेमलता ,सपना, काबया की मौत हो गई,वहीं मुकेश नामक व्यक्ति घायल हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?