उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कासगंज ( Kasganj ) जिले के सोरों ( Soron )कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लाहनगर में एकेएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक की मंगलवार की देर सायं अज्ञात हत्यारों ने कुल्हाड़ी के प्रहार से हत्या कर दी। प्रबंधक का शव कॉलेज में उनके आवास के कमरे में लहूलुहान अवस्था में चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या की सूचना पर पहुंचे एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने चार टीमें गठित करके मामले के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
सुधीर सक्सेना कासगंज ( Kasganj ) जिले के एकेएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक थे,हत्यारों ने उनके सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से प्रहार करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या के इस मामले में प्रबंधक के भाई जितेंद्र सक्सेना ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई कॉलेज परिसर में ही बने आवास में रहते थे। उनके साथ सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी चौकीदार वीरी सिंह पुत्र भीमसेन भी रहता है।
उन्होंने बताया कि भाई से बात करने के लिए कई बार फोन किया, लेकिन जब फोन नहीं उठा तो मंगलवार की रात चौकीदार से बात करने की कोशिश की। चौकीदार ने भी फोन नहीं उठाया। उसके बाद इस विद्यालय में तैनात अध्यापक रमेश चंद्र को फोन किया। रमेश चंद्र ने विद्यालय पहुंचकर बताया कि उनके भाई का लहूलुहान शव पड़ा हुआ है। पास में कुल्हाड़ी भी रखी हुई है। यह सूचना मिलते ही प्रबंधक के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग एटा से मल्लाहनगर पहुंच गए।
कासगंज ( Kasganj )एसपी ने मौके का निरीक्षण कर मामले के खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?