तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan ) मां बन गई हैं। उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। नुसरत जहां को 25 अगस्त की रात कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों की मानें तो एक्टर यश दासगुप्ता ( Yash Dasgupta )उन्हें अस्पताल लेकर आए थे। सोशल मीडिया पर नुसरत को फैंस बधाई दे रहे हैं।
पिछले दिनों तृणमूल सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan ) की तस्वीरें सामने आई थीं। इनमें वे प्रेग्नेंट दिख रही थीं। लेकिन उनसे अलग हो चुके पति निखिल जैन का कहना था कि ये बच्चा उनका नहीं है क्योंकि वो लंबे समय से नुसरत के साथ नहीं रह रहे हैं। पिछले दिनों नुसरत ने एक बयान जारी कर निखिल जैन से अलग होने की बात कही थी। नुसरत ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी शादी भारत में मान्य नहीं हैं।
नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी विवाद हुआ था। क्योंकि इसी बीच नुसरत के बीजेपी नेता और एक्टर यश दासगुप्ता के नजदीक आने की खबरें थीं। नुसरत जहां ने जून 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी इस डेस्टिनेशन वेडिंग की कई तस्वीरें सामने आई थीं।
नुसरत (Nusrat Jahan ) के पूर्व पति निखिल जैन( Nikhil Jain ) ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि यह बच्चा उनका नहीं है। निखिल जैन ने नुसरत पर आरोप लगाते हुए कहा था, शादी के कुछ समय बाद ही नुसरत का रवैया पूरी तरह बदल गया। ऐसा एक फिल्म की शूटिंग के बाद से हुआ। मैंने नुसरत से कई बार अनुरोध किया था कि हमारी शादी का पंजीकरण करा लिया जाए, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?