राजस्थान ( Rajasthan ) के चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh )जिले में स्थित देश के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ( Shri Sanwaliya Seth )मंदिर में एक किसान ने मन्नत पूरी होने पर चांदी से बना अफीम का पौधा भेंट किया। इसमें पत्ते, डोडे तथा डोडे के चीरा लगाकर अफीम को निकलता हुआ दिखाया गया है। मंदिर मंडल ने एमपी के नीमच से आए भक्त का ओढ़ना पहनाकर व प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। किसान का कहना था कि उसने अफीम की खेती की सुरक्षा व अच्छी पैदावार के लिए मन्नत मांगी थी, जो पूरी हुई।
चित्तौड़गढ़ ( Chittorgarh )सहित आसपास के जिलों और समीपवर्ती राज्य मध्य प्रदेश में अफीम की खेती होती है। अफीम काश्तकारों को मुश्किल से सरकार से लाइसेंस प्राप्त होता है। यदि निर्धारित मात्रा में अफीम नहीं दी जाती तो लाइसेंस रद्द भी कर दिए जाते हैं। इसके अलावा अफीम की खेती की देखभाल करना, बारिश, सूखे से बचाने के साथ ही तस्करों से बचाना भी चुनौती बना रहता है। यह खेती एक तरीके से जोखिमपूर्ण है। ऐसे में किसान ने मन्नत मांगी थी कि उसकी फसल की मौसम व तस्करों से रक्षा कर अच्छी पैदावार हो। मन्नत पूरी होने पर अफीम का पौधा भेंट किया।
किसान ने बताया कि सांवलिया सेठ (Shri Sanwaliya Seth )की कृपा से अफीम की खेती को कोई नुकसान नहीं हुआ। उसने अपनी पहचान बताने से इनकार कर दिया है। किसान ने मन्नत के अनुसार 100 ग्राम वजन की चांदी से निर्मित अफीम का पौधा तैयार कराया। भक्त ने अपनी भेंट मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में जमा करवा कर रसीद प्राप्त की।
मेवाड़ के श्री सांवलिया सेठ (Shri Sanwaliya Seth)को लेकर मान्यता इतनी है कि तिरूपति, सांई बाबा मंदिर की तरह सांवलिया मंदिर में भी हर माह दानपात्र में करोड़ों रुपए नकद और सोना-चांदी,जवाहरात निकलते हैं। सांवलिया सेठ को बहुतों के अपने कारोबार में पार्टनर बना रखा है। लाभ का जो हिस्सा होता है उसे श्रद्धालु आकर मंदिर में चढ़ा जाते हैं। तरह-तरह की मन्नत मांगी जाती हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?