राजस्थान ( Rajasthan ) के शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल( Shanti Dhariwal ) की ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी का वीडियो सामने आया है। इसमें शांति धारीवाल कोटा के कोचिंग इंस्टीट्यूट के रिजल्ट की जाति के आधार पर तुलना करते हुए टिप्प्णी कर रहे हैं। शांति धारीवाल शुक्रवार को अलवर में आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान में हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे।
धारीवाल ( Shanti Dhariwal )ने कहा कि मैं ब्राह्मणों से कहता हूं, तुमने यार बुद्धि का ठेका ले रखा है। मेरे यहां कोटा के कोचिंग इंस्टीट्यूट पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। उनका जो रिजल्ट आता है, उसमें 100 में से 70 बनिया कैसे आते हैं? तुम लोग कैसे पीछे रह जाते हो? इसका जवाब नहीं है उनके पास। आप उठाकर देख लेना कभी भी। कोटा के इंस्टीट्यूट का जब रिजल्ट आता है तो उसमें जिंदल मिलेगा, जैन मिलेगा या अग्रवाल मिलेगा। इस तरह के नाम मिलेंगे आपको।
इस टिप्पणी पर विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर कई संगठनों ने ऐतराज जताया है। शांति धारीवाल पहले भी कई बार अपने कमेंट को लेकर विवादों में रहे हैं।
शांति धारीवाल ( Shanti Dhariwal )की ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी पर विरोध शुरू हो गया है। विप्र सेना के कार्यकर्ताओं ने जयपुर में धारीवाल के बंगले पर शनिवार को प्रदर्शन किया। विप्र सेना के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धारीवाल से माफी मांगने की मांग की। उस समय धारीवाल बंगले पर नहीं थे, इसलिए कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही ज्ञापन चिपका दिया। विप्र सेना के कार्यकर्ताओं ने धारीवाल के माफी नहीं मांगने तक उनके खिलाफ आगे भी विरोध जारी रखने की चेतावनी दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?