उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मिर्जापुर ( Mirzapur) जिले में युवा अधिवक्ता आशीष पाठक ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । परिवार के सदस्य दरवाजा तोड़ उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मिर्जापुर( Mirzapur) के कटरा कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी निवासी आशीष पाठक उर्फ मोनू(35) पुत्र चतुर्भुज पाठक पेशे से अधिवक्ता हैं, साथ ही वो होटल भी चलाते हैं। दो भाइयों में छोटे आशीष के दो पुत्र हैं। परिवार के सदस्यों के अनुसार, आशीष काफी दिनों से अवसाद में चल रहे थे। शनिवार की सुबह सोकर उठने के बाद वो चाय पीकर बाथरूम गए। करीब आधे घंटे बाद जब उनके पिता लघु शंका के लिए बाथरूम में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।
इस दौरान उन्होंने दरवाजा खटखटाया और पूछा अंदर कौन है? इस पर आशीष की मां ने वहां पहुंचकर बताया कि आशीष काफी देर पहले बाथरूम गया था। घंटे भर बाद भी आशीष के बाहर न निकलने से परिवार के सदस्य चिंतित हो गए कि आखिर वह बोल भी नहीं रहा कहीं बेहोश आदि तो नहीं न हो गया। इस उठा पटक के बीच दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर आशीष की लाश बाथरूम में लगे लोहे की पाइप से लटकी दिखी।
परिवार के सदस्य आनन-फानन आशीष को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। लेकिन किस कारणवश फांसी लगाकर जान दी? इसकी कोई जानकारी नहीं है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत