राजस्थान ( Rajasthan ) में नागौर ( Nagaur ) स्थित श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह भीषण हादसे में मध्यप्रदेश( Madhya Pradesh ) के 12 लोगों की मौत हो गई है, 6 की हालत गंभीर है। इनमें 6 महिलाएं और 2 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद 2 महिलाओं और 1 पुरुष को बीकानेर रैफर किया गया था, जिनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
एक पुरुष की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। नागौर ( Nagaur ) के नोखा बाइपास पर एक तूफान जीप और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हुई। इसके बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया है। सभी मृतक मध्यप्रदेश के उज्जैन( Ujjain )जिले के घटिया पुलिस स्टेशन के गांव सज्जन खेड़ा व दौलतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया है।
बताया जा रहा है कि 12 सीटर जीप (तूफान) में 18 लोग सवार थे। उज्जैन के घटिया थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि गांव से 40 लोग 3 गाड़ियों में सवार होकर रविवार शाम को गए थे। करणी माता के दर्शन के बाद दो गाड़ियां दर्शन के लिए रामदेवरा चली गईं, जबकि तूफान जीप के लोग बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। इस बीच नागौर ( Nagaur )से नोखा की तरफ जा रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने जीप को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कई लोगों के शव जीप में ही फंसे रहे। हादसे के दौरान स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।हादसे में लीला बाई, सजन बाई, संतोष, उमराव, राधाबाई, संपत बाई, गोपाल, तेजूबाई, सुमित पुत्र संतोष, प्रवीण पुत्र रामचंद्र, साहिल पुत्र धर्मेंद्र, रमेश पुत्र भागीरथ की मौत हो गई।
राजस्थान के नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। जिन लोगों को इस दुर्घटना में जान गंवानी पड़ी है, मैं उन सभी के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) August 31, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?