अमेरिका (America ) में स्कूल खुलने( schools ) के साथ ही बच्चों में कोरोना संक्रमण फैलने लगा है। संक्रमित बच्चे अब अभिभावकों, शिक्षकों, स्टाफ व अन्य लोगों को संक्रमित कर रहे हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (American Academy of Pediatrics) का कहना है कि पिछले हफ्ते 1.80 लाख बच्चे संक्रमित हुए।
ये भारत के लिये चेतावनी है जहां छोटे बच्चों के स्कूल खोलकर एक बार फिर नौनिहालों की जिंदगी खतरे में डाल दी है, जबकि बच्चों के लिये अभी वैक्सीन भी नहीं आयी है। भारत के मशहूर चिकित्सक चेता चुके है स्कूल खोले गये तो हालत नही संभल पायेंगे। देश के जाने-माने डॉक्टर और मेदांता ग्रुप के चेयरमैन डॉ नरेश त्रेहन ( Dr N.Trehan ) बच्चों के टीकाकरण से पहले राज्यों में स्कूल ( Schools )खोले जाने पर नाराजगी जता चुके है।
अमेरिका (America ) में पिछले सप्ताह संक्रमित बच्चों की संख्या 1.21 लाख थी। बच्चों में संक्रमण के मामले में 48 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बच्चों के जरिए वायरस तेजी के साथ पांव पसार रहा है।
अमेरिका (America ) में एएपी के अनुसार सात दिन में 23 संक्रमित बच्चों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले ये आंकड़ा आठ था संक्रमण से मौतों में बच्चों की हिस्सेदारी 0.1 फीसदी है । रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2020 से लेकर अब तक कुल 46 लाख बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
एएपी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में कुल मरीजों में से 22.4 फीसदी बच्चे हैं। मार्च 2020 से शुरू हुई महामारी की चपेट में आने वाले बच्चे 14.6 फीसदी है । हैरानी की बात ये है कि महामारी की शुरुआत से ही अमेरिका में संक्रमण के कुल मामलों में दस फीसदी हिस्सेदारी बच्चों की है।
भारत के कई राज्यों में स्कूल ( schools ) खुल चुके हैं और बाकी राज्यों में भी धीरे-धीरे खुल रहे हैं लेकिन, सवाल ये है कि बच्चों को वैक्सीनेशन से पहले स्कूल भेजना जल्दबाजी तो नहीं है? सितंबर और अक्टूबर में बच्चों के लिए कोवैक्सीन को मंजूरी मिल सकती है। 12 साल से ऊपर के लोगों के लिए बनी जायकोव-डी की सप्लाई भी शुरू हो जाएगी। इसलिए सवाल उठ रहा है कि जब इतना बर्दाश्त किया, तो क्या कुछ महीने और नहीं रुका जा सकता है।
Children diagnosed with #COVID19 are increasing at an alarming level & filling hospitals, with children of color more vulnerable. In @USATODAY , experts advise all eligible family members to get vaccinated to help shield young children.https://t.co/2ec2hdiG7W
— American Academy of Pediatrics (@AmerAcadPeds) August 30, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?