आगरा( AGRA) में रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की तिरंगा संकल्प यात्रा में कोरोना गाइड लाइन का पालन न करने, अनुमति से अधिक लोगों को लाने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में सोमवार को थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया( Manish Sisodia ) , राज्यसभा सांसद संजय सिंह, जिला अध्यक्ष बनै सिंह पहलवान सहित 17 नामजद और 500 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
मुकदमा थाना लोहामंडी के एसआई कपिल कुमार ने दर्ज कराया है। इसमें लिखा गया है कि जीआईसी, मैदान पंचकुइयां से आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से रविवार को तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली गई थी। इसका रूट सुभाष पार्क, राजामंडी, सेंट जोंस, हरीपर्वत होते हुए शहीद स्मारक था। प्रशासन ने यात्रा के लिए 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी थी। यात्रा के मुख्य अतिथि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ( Manish Sisodia )थे। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह कर रहे थे।
आरोप के मुताबिक, यात्रा में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया। कोरोना संक्रमण फैलाने का प्रयास किया। लोग गाड़ियों से लटकर चल रहे थे। नारेबाजी की जा रही थी। उचित दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा था। इस मामले में महामहारी अधिनियम, धारा 144 के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी मुनिराज जी का कहना है कि विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुकदमे में आप के दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया,( Manish Sisodia ) राज्य सभा सांसद संजय सिंह, जिलाध्यक्ष बनै सिंह पहलवान, कपिल वाजपेयी, रमजान अब्बास, एससी-एसटी प्रकोष्ठ से यतिन नंदन आर्य, जिला मीडिया प्रभारी अनमोल बंसल, जिला उपाध्यक्ष योगेश उपाध्याय, आशीष बंसल, अशोक धनगर, रोमी वाल्मीकि, मुन्ना मिश्रा, पूर्व उत्तर विधानसभा महासचिव योगेश सत्संगी, जिला सचिव मुन्ना लाल, गौरव अरोड़ा, कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह, विधानसभा छावनी प्रभारी 87 प्रम सिंह नामजद हैं। वहीं 400-500 अज्ञात आरोपी हैं।
आज़ादी के 75 वें साल में तिरंगा यात्रा निकालने पर बीजेपी सरकार FIR करवाती है. अंग्रेज चले गए लेकिन बीजेपी की मानसिकता अभी भी अंग्रेजों की ग़ुलाम है
आशीर्वाद यात्रा, बंगाल चुनाव, बनारस में सभा हो सकती है लेकिन तिरंगा यात्रा अपराध है
करिए चाहे जितनी FIR, तिरंगा यात्रा तो चलेगी https://t.co/IhJMA4qJW1
— Manish Sisodia (@msisodia) August 30, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?