मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) की राजधानी भोपाल ( Bhopal ) कांग्रेस (Congress )मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कृष्ण का अवतार दिखाते हुए पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कंस मामा का अवतार दिखाया गया। भोपाल स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाए इस पोस्टर को लेकर ‘महाभारत’ शुरू हो गई है। इसको लेकर भाजपा ने कहा कि कांग्रेस हिंदू धर्म का अपमान कर रही है। इस पर कांग्रेस ने पलटवार कर कहा कि प्रदेश की स्थिति अभी ऐसी ही बनी है, जैसा पोस्टर में चित्रित किया गया है।
हालांकि विवाद बढ़ते देख कांग्रेस ने इस पोस्टर को बुधवार को हटा दिया है। बताया जाता है कि इस तरह के पोस्टर लगाने से कमलनाथ नाराज हुए हैं। पोस्टर लगाने वाले दो कांग्रेस नेता शहरयार खान और स्वदेश शर्मा पर एक्शन भी हो सकता है।
कांग्रेस (Congress )नेता शहरयार खान ने सफाई देते हुए कहा कि जब धरती पर पाप बढ़ता है तो भगवान किसी को भेजते हैं। कमलनाथ तो विकास पुरुष हैं। उनका छिंदवाड़ा मॉडल प्रदेश में विकास की आदर्श मिसाल है, जबकि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यहां कुछ खास नहीं किया।
जन्माष्टमी पर पोस्टर वायरल होने के बाद मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि धर्म का मखौल उड़ाने का पूरी कांग्रेस ने मन बना लिया है। पहले सोनिया गांधी को दुर्गा के रूप में प्रस्तुत किया और अब कमलनाथ को कृष्ण बना दिया। इससे मूल राष्ट्रवाद और हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं। महान भारत को यह बदनाम भारत बोलते हैं। कांग्रेस की यह सोच जनता के सामने आ रही है।
A poster depicting Congress’ Kamal Nath as Lord Krishna & Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan as ‘Kans Mama’ was put up outside Cong office, Bhopal.
Through this poster, people are urging Kamal Nath Ji to contest 2023 polls & teach BJP a lesson:Shahyar Khan, Congress(31.08) pic.twitter.com/QDsy1W1NX0
— ANI (@ANI) August 31, 2021


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा