चारा घोटाला मामले में जमानत पर बाहर आए राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों राजद प्रमुख की एक मूर्ति तेजी से वायरल हो रही है। लालू यादव की मूर्ति की तस्वीर खुद उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav ) ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की है। इस फोटो में लालू यादव बकायदा पैजमा-कुर्ता पहनकर पैर पर पैर चढ़ाकर बैठे हुए हैं । उनके एक हाथ में चक्र है जबकि दूसरे हाथ में बांसुरी है। गले में माला के साथ ही बाल का स्टाइल भी लालू कट जैसा ही है।
लालू प्रसाद के गले में तीन माला हैं। लालू प्रसाद ( Lalu Prasad Yadav)पैर पर पैर चढ़ाकर अपने अंदाज में बैठे हैं। दिलचस्प यह कि लालू प्रसाद अपने पसंदीदा ड्रेस कुर्ता पायजामा में हैं । बालों का स्टाइल भी वही है लालू-कट। हालांकि, यह मूर्ति कहीं लगी है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। यह सिर्फ सोशल मीडिया पर दिख रही है।
लालू की इस मूर्ति वाली तस्वीर को फेसबुक पर सबसे पहले राघोपुर के रहने वाले सुनील यादव नाम के अकाउंट से डाली गई है। उन्होंने इस मूर्ति की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- ‘मेरा एक ही धर्म है और वो बड़े साहब लालू जी की विचारधारा को उन्हीं के अंदाज में जन-जन तक पहुंचाना। कृष्ण भक्तों द्वारा आदरणीय लालू जी की मूर्ति बनाकर जन्माष्टमी पर पूजा की।’
मूर्ति में लालू प्रसाद कृष्ण अवतार में नजर आ रहे हैं। श्रीकृष्ण भी गोपालक थे और लालू प्रसाद भी गोपालक हैं। लालू प्रसाद खुद और कृष्ण का जेल वाला संबंध भी जोड़ते रहे हैं। यादव खुद को कृष्ण- बलराम का ही वंशज मानते हैं। राजद के युवा नेता जेम्स यादव कहते हैं कि राजद कार्यकर्ताओं ने इस जन्माष्टमी को लालू प्रसाद ( Lalu Prasad Yadav)के इस रूप की पूजा की।
लालू यादव फिलहाल दिल्ली में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वो अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के घर पर रुके हुए हैं। जन्माष्टमी के मौके पर मीसा भारती के घर पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का वीडियो मीसा भारती ने फेसुबक पर पोस्ट किया था जिसमें लालू यादव को बच्चों के नृत्य पर ताली बजाते हुए देखा गया था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत