उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कासगंज ( Kasganj ) जिले में बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच कर बच्चों का खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया वहीं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। महिलाओं को फलों की टोकरी भेंट की गई।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को माता देवकी ने जन्म दिया, लेकिन उनका पोषण माता यशोदा ने किया। ठीक ऐसी ही जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों पर है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री यशोदा बनें और बच्चों का अच्छा पोषण कर मजबूत भारत की स्थापना करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण का केंद्र बनाने की योजना की सराहना की। इसके लिए जिले के जिला प्रशासन को भी सराहा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र बहादुर नगर में कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए बच्चों का खीर खिलाकर अन्न प्रासन कराया। वहीं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। महिलाओं को फलों की टोकरी भेंट की गई।
कासगंज ( Kasganj ) में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्यपाल ने बच्चों के खिलौने, खाद्य पदार्थ, फलों की टोकरी व अन्य उपहार भेंट किए। इसके पश्चात राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों से रूबरू होते हुए कहा कि बच्चों को खेल खेल में खिलौने के माध्यम से शिक्षित किया जाए। इसके अलावा शारीरिक दक्षता के खेल भी खिलाए जाएं। जिससे बच्चे स्वस्थ रहेंगे।
राज्यपाल कासगंज ( Kasganj ) कुष्ठ आश्रम में पहुंचीं। जहां कुष्ठ रोगियों को उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क और सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोग ध्यान दें। रोगों से बचना जरूरी है। लापरवाही से रोग बढ़ते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे कुष्ठ रोगियों की सेवा को आगे आएं। कुष्ठ रोग छूआछूत का रोग नहीं है। यहां राज्यपाल ने कुष्ठ रोगियों को कंबल, छड़ी सहित अन्य सामान उपहार स्वरूप भेंट किया। कुष्ठ आश्रम के लिए सोलर लाइटों का इंतजाम किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान आगरा एवं लखनऊ विश्व विद्यालय के कुलपति ( Vice-Chancellor ) प्रो. आलोक कुमार राय, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी मौजूद रहे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?