जयपुर ( Jaipur ) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB ) ने नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन लिमिटेड (NPCC) के प्रोजेक्ट मैनेजर अमृतलाल मीणा को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जयपुर ( Jaipur ) में आमेर रोड स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) में शुक्रवार को की गई। आरोपी ने ठेकेदार का बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। डीजी बीएल सोनी ने इसकी पुष्टि की है।
अमृतलाल मूल रूप से सवाईमाधोपुर में मंडावरी का रहने वाला है। जयपुर ( Jaipur ) में प्रताप नगर इलाके में गोनेर रोड पर सरस्वती अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर रहता है। वह AEN रैंक का अफसर है। राजस्थान में सेंट्रल गर्वनमेंट की नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन लिमिटेड का प्रोजेक्ट मैनेजर है। यह एजेंसी केंद्र से जुड़े सरकारी भवनों में कंस्ट्रक्शन का काम करती है। यहां काम अमृतलाल मीणा ने संभाल रखा था। वह पिछले करीब 5 साल से जयपुर में है।
डीजी सोनी के मुताबिक, पिछले दिनों एक ठेकेदार ने एसीबी मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि जयपुर में आमेर रोड पर जोरावर सिंह गेट के पास राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में कंस्ट्रक्शन वर्क करवाया था। इसका बिल करीब 24 लाख 27 हजार रुपए बना। इसमें साढ़े चार प्रतिशत कमीशन के हिसाब से प्रोजेक्ट मैनेजर अमृतलाल मीणा अपना 1 लाख रुपए का हिस्सा मांग रहा था। इससे पहले भी वह कई बार ठेकेदार को परेशान कर चुका था।
एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में शिकायत की जांच जयपुर ( Jaipur ) देहात एसीबी के प्रभारी एएसपी नरोत्तम वर्मा को सौंपी गई। सत्यापन में शिकायत सही मिलने पर शुक्रवार को ट्रैप किया गया। जानकारी के अनुसार अमृतलाल मीणा ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में भी अपना अस्थायी ऑफिस बना रखा था।
वह शुक्रवार को यहां काम देखने पहुंचा था। यहीं पर ठेकेदार को रकम लेकर बुला लिया। रिश्वत में 1 लाख रुपए लेकर उसने अपने पास रखा। तभी इशारा मिलने पर एसीबी के पुलिस इंस्पेक्टर नीरज भारद्वाज की टीम ने घूसखोर अमृतलाल मीणा को धर-दबोचा। रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। उसके ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?