उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बलिया ( Ballia) जिले में एसटीएफ ने शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के नींबू कबीरपुर मंदिर तिराहा के समीप सीधी मुठभेड़ में एक लाख के इनामी हरीश पासवान को मार गिराया। उसका साथी भागने में सफल रहा। हरीश बलिया में दो माह पूर्व हुए जलेश्वर सिंह हत्याकांड में वांछित था। उस पर 33 मुकदमे दर्ज थे। एक दिन पहले ही एडीजी जोन ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।
बलिया ( Ballia) जिले में सटीक सूचना के आधार पर लखनऊ-गोरखपुर एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही की टीम शुक्रवार को रसड़ा से ही बाइक पर पीछे बैठे हल्दी थाने के बाबूबेल निवासी हरीश पासवान (38) का पीछा कर रही थी। नींबू काली मंदिर तिराहा पर बदमाशों को रुकने का इशारा करने पर वे फायरिंग करते हुए बनौली-सड़ौली मार्ग पर भागने लगे।
पीछे बैठा हरीश बाइक से कूद कर पिस्टल और रिवाल्वर से फायरिंग करने लगा। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में गोली सिर में लगने सेहरीश गिर पड़ा जबकि दूसरा बदमाश भाग निकला। घटना स्थल से एक रिवाल्वर एवं पिस्टल बरामद हुुई।
सूचना मिलते ही रसड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को पहले सीएचसी रसड़ा, वहां से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था किंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके साही ने बताया कि हरीश पासवान कुख्यात अपराधी व सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का प्रमुख शूटर था। ये नए अपराधी बनाता था। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उड़ीसा, बिहार एवं झारखंड में अपराध को अंजाम देता था। इस पर 33 आपराधिक मामले दर्ज थे। हरीश पासवान के खिलाफ बैरिया पुलिस ने सात जुलाई 2021 को जिपं के पूर्व सदस्य जलेश्वर सिंह की हत्या में मुकदमा दर्ज किया था।
मुठभेड़ के बाद बलिया ( Ballia) जिले मेंएसपी राजकरन नय्यर ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि जनपद पुलिस व स्वाट टीम हरीश की तलाश कर रही थी। पांच प्रांतों में संगीन मामले होने से एसटीएफ भी लगी थी। बैरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह हत्याकांड और 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने में भी वह आरोपी था।
एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात हरीश पासवान पर हत्या के सात, हत्या के प्रयास के पांच, लूट व डकैती के पांच मामले सहित कुल 32 मुकदमे उत्तर प्रदेश, बिहार, झाड़खंड व छत्तीसगढ़ में दर्ज है। आरोप है कि बिहार के एक जनप्रतिनिधि के पति के संरक्षण में काफी दिनों से हरीश पासवान का जनपद ही नहीं पश्चिमी बिहार, छत्तीसगढ़ और झाड़खंड के बोकारो जनपद में भी आतंक था। बता दें कि 33 मामले तो पुलिस के रिकार्ड में दर्ज है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत