उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) में यूपी पुलिस (UP police )से परेशान होकर सचिवालय में खुद को गोली मारने वाले उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल ( Vishambhar Dayal ) की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि छुट्टी के दिन विशंभर दयाल गत सोमवार दोपहर को बापू भवन के आठवें तल पर स्थित अपने दफ्तर पहुंचे। दोपहर लगभग पौने दो बजे अपने कार्यालय को अंदर से बंद कर उन्होंने खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली थी।
बताया जा रहा है कि कृष्ण जन्माष्टमी के कारण सचिवालय में छुट्टी थी। इसके बाद भी बापू भवन स्थित दफ्तर में विशंभर दयाल ( Vishambhar Dayal ) पहुंचे थे। यहां आठवें फ्लोर के रूम नम्बर 824 में दोपहर करीब पौने दो बजे उन्होंने खुद को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग कमरे में पहुंचे तो विश्वंभर दयाल खून से लथपथ थे। घटना की जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई और उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया।जहां उनकी आज मौत हो गई।
पुलिस ने विशंभर दयाल ( Vishambhar Dayal ) के ऑफिस से रिवॉल्वर के साथ एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। विशंभर दयाल के सुसाइड नोट में उन्नाव पुलिस द्वारा की जा रही प्रताड़ना का जिक्र था। इसमें बहन से जुड़े किसी मामले को लेकर तनाव में चलने की बात लिखी है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों पर परेशान करने का भी आरोप लगाया गया है।
विशंभर दयाल के खुदकुशी के मामले में प्राथमिक जांच में उन्नाव की औरास पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। इसके अलावा निजी सचिव से फोन पर हुई बातचीत में थाना प्रभारी ने धमकाते हुए कहा था कि ज्यादा पैरोकारी की तो पुराना मुकदमा फिर खोल दूंगा। माना जा रहा है थाना प्रभारी की इसी बात से निजी सचिव विशंभर दयाल तनाव में थे।
अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल के खुदकुशी के मामले में आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने उन्नाव ( Unnao ) के औरास इंस्पेक्टर हर प्रसाद अहिरवार और एक दरोगा को सस्पेंड किया।अपर मुख्य सचिव नगर विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग डॉ. रजनीश दुबे ने बताया कि पीएस विशम्भर उनके साथ नौ वर्ष से से काम कर रहे थे। बहुत ही शांत स्वभाव के थे। वह खुद भी नहीं समझ पा रहे हैं कि ऐसा उन्होंने क्यों किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?