बिहार (Bihar ) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) की पार्टी जनता दल यूनाइटेड JD(U) के विधायक गोपाल मंडल ( MLA Gopal Mandal )की एक शर्मसार करने वाली हरकत सामने आई है विधायक ने कुछ ऐसी हरकत की है कि उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और सभी कह रहे हैं कि अब तो हद ही कर दी।
बिहार (Bihar ) के ये विधायक कोई और नहीं हैं बल्कि अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल हैं। इन दिनों इनकी एक तस्वीर बड़ी वायरल हो रही है, जिसमें विधायक सिर्फ अंडरवियर और बनियान में नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि विधायक गोपाल मंडल ( MLA Gopal Mandal )की जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह गुरुवार रात पटना (राजेन्द्र नगर) से नई दिल्ली जा रही 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस की है। जानकारी के मुताबिक जेडीयू विधायक ट्रेन के कोच ए-1 में सफर कर रहे थे। ट्रेन जब पटना से चली तबतक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन जैसे ही ट्रेन ने कोईलवर पार किया विधायक अंडरवियर और बनियान में आ गए और इधर-उधर घूमने लगे।
ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने जब विधायक को इस हरकत के लिए टोका तो वे यात्रियों से बदसलूकी पर अमादा हो गए और मारपीट करने लगे। उनके साथ दो लोग और सफर कर रहे थे। उन्होंने पहले तो कुछ नहीं कहा, लेकिन जब मामला बढ़ने लगा तो बीचबचाव करने आ गए। आखिरकार, टीटीई व आरपीएफ ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विधायक गोपाल मंडल ( MLA Gopal Mandal )की तस्वीर वायरल होने के बाद आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ये तस्वीरें देख रहे हों तो वे इनसे तुरंत इस्तीफा लें।हाल ही में इन्होंने बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर अवैध उगाही करने का आरोप लगा दिया था, फिर कुछ दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हीं डिप्टी सीएम को आई लव यू कहते नजर आए थे।
सोशल मीडिया पर अंडरवियर व बनियान में फोटो वायरल होने के बाद जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का भी बयान आया है। विधायक का कहना है कि यात्रा के दौरान मेरा पेट खराब था। इसलिए मैं अंडरवियर व बनियान में घूम रहा था।
#WATCH I was only wearing the undergarments as my stomach was upset during the journey: Gopal Mandal, JDU MLA, who was seen in undergarments while travelling from Patna to New Delhi on Tejas Rajdhani Express train yesterday pic.twitter.com/VBOKMtkNTq
— ANI (@ANI) September 3, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?