नीट ( NEET ) की तैयारी कर रहे आगरा ( AGRA) शहर के कमलानगर में दवा कारोबारी धीरेंद्र सिंह के इकलौते बेटे आर्यन (19) ने शुक्रवार शाम को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आर्यन नीट ( NEET ) की तैयारी कर रहा था। 12 सितंबर को परीक्षा होने वाली थी। इसको लेकर तनाव में चल रहा था। आशंका है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या की है।
आगरा ( AGRA) शहर के कमलानगर के ए ब्लॉक निवासी धीरेंद्र सिंह एक दवा कंपनी की एजेंसी चलाते हैं। उनकी पत्नी अनीता सिंह मंटोला स्थित इंटरमीडिएट कन्या विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनके बेटे आर्यन ने सेंट पीटर्स कॉलेज से वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इसके बाद डॉक्टर बनने के लिए नीट की तैयारी कर रहा था। दो कोचिंग में पढ़ चुका था।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में नीट ( NEET )की परीक्षा दी थी। तब कुछ अंक कम रहने से एमबीबीएस में चयन नहीं हो सका था। बीडीएस के लिए चयनित होने के बावजूद उसने प्रवेश लेने से मना कर दिया। उसने कहा था कि वह डॉक्टर की ही पढ़ाई करेगा।
अब फिर से 12 सितंबर को नीट ( NEET ) परीक्षा होने वाली थी। शुक्रवार को छह बजे बजे पढ़ाई करने कॉलोनी में ही अपने दूसरे घर में चला गया। आधा घंटे बाद बहन आराध्या चाय देने भाई के पास गई तो गेट नहीं खुला। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। इस पर आराध्या ने मां को बताया। वह भी पहुंच गईं। मगर, अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
इस पर परिवार के लोग और दोस्त जुट गए। वह एक खिड़की को तोड़कर अंदर गए। कमरे में आर्यन फंदे पर लटका हुआ था। उसने पंखे के कुंडे पर तार से फंदा बनाया था। परिजन उसे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
आगरा ( AGRA) पुलिस का कहना है कि आर्यन के मोबाइल को कब्जे में लिया है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि तनाव में आकर आत्महत्या की बात कही जा रही है। आत्महत्या का कारण पता किया जाएगा। उधर, मृतक के रिश्तेदारों का कहना था कि आर्यन परीक्षा में पास होने को लेकर काफी तनाव में चल रहा था। आशंका है कि उसने इसी वजह से आत्महत्या की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?