भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की महाराष्ट्र (Maharashtra ) इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल( Chandrakant Patil ) ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी अब ऐसे दलों से कोई चुनावी गठबंधन नहीं करेगी जिन्होंने धोखा दिया है। उनका इशारा भाजपा की पुरानी सहयोगी शिवसेना ( Shiv Sena ) की तरफ था। शिवसेना ने 2019 में भाजपा के गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ा था।बाद में शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई थी।
औरंगाबाद( Aurangabad )से करीब 60 किलोमीटर दूर जालना में पत्रकारों से बात करते हुए चंद्रकांत पाटिल( Chandrakant Patil ) ने कहा कि भाजपा को राज्य की जनता से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और इसलिए ऐसे लोगों के साथ गठबंधन करने की कोई जरूरत नहीं है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कुशल प्रशासन के नाम पर वोट मिले हैं और चुनाव जीतने के बाद उन्होंने पाला बदल लिया हो।
उन्होंने कहा कि हम उन लोगों के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, जिन्हें (शिवसेना) विधानसभा में 56 सीटों के साथ मुख्यमंत्री का पद मिला है या ऐसी पार्टी (एनसीपी) जिसे 54 सीटों के साथ डिप्टी सीएम का पद मिला है या जिन्हें (कांग्रेस) 44 सीटों के साथ राजस्व मंत्री का पद मिला है।
चंद्रकांत पाटिल( Chandrakant Patil ) ने कहा कि जब भी चुनाव होंगे, हम रामदास आठवले, सदाबाहू खोत, महादेव जानकर, विनायक मेटे, विनय कोरे जैसे लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर के बारे में लगातार बोलने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जैसा कि दूसरी लहर में गिरावट आई थी, सावधानियों के साथ जीवन को सामान्य करने की आवश्यकता थी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत