राजस्थान ( Rajasthan ) के 6 जिलों में हुए जिला परिषद चुनाव (zila parishad ) के नतीजे आ गए है। 6 में से 4 में सत्ताधारी दल कांग्रेस (Congress ) ने बहुमत हासिल करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं एकमात्र सिरोही जिला परिषद में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया है। जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर और दौसामें कांग्रेस का जिला प्रमुख बनेगा। वहीं भरतपुर जिला परिषद में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर आई है, लेकिन यहां किस पार्टी का जिला प्रमुख बनेगा यह निर्दलीय और बसपा के हाथ में है।
राज्य निर्वाचन आयोग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक 6 जिलों की 200 सीटों के रिजल्ट घोषित हो गए है। इसमें भाजपा ने कुल 90, कांग्रेस ने 99, बसपा ने 3 और निर्दलीय ने 8 सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने जिला परिषद (zila parishad ) जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर, दौसा में बहुमत हासिल किया है और अब जिला प्रमुख भी बनाएगी। इसी तरह भाजपा ने सिरोही में अपना जिला प्रमुख बनाने में कामयाब रहेगी। भरतपुर में किस पार्टी का जिला प्रमुख होगा यह निर्दलीय और बसपा के जीते हुए उम्मीदवारों पर निर्भर करेगा। वैसे यहां सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है, जिसने 37 में से 17 सीटे जीती है, जबकि कांग्रेस ने 14, निर्दलीय 4 और 2 बसपा के उम्मीदवार जीते है।
साल 2015 में जिला परिषद (zila parishad ) जयपुर और जोधपुर में भाजपा का बोर्ड था और जिला प्रमुख भी भाजपा के ही थी। इस बार इन दोनों जिलों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। सबसे बड़ी हार जोधपुर में हुई है। साल 2015 में जोधपुर में भाजपा ने 28, कांग्रेस ने 9 सीटे जीती थी, जबकि इस बार भाजपा ने 16, कांग्रेस ने 21 सीटे जीती है। इसी तरह जयपुर की बात करें तो यहां साल 2015 में भाजपा ने 27, कांग्रेस ने 22 और 2 अन्य उम्मीदवार जीते थे, लेकिन इस बार बीजेपी ने 24 और कांग्रेस ने 27 सीटे जीती है।
#UPDATE | In Zila Parishad polls, Congress won 99 seats, BJP 90, BSP 3 & Independent 8 seats: Rajasthan Election Commission
— ANI (@ANI) September 4, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?