राजस्थान ( Rajasthan )में अलवर (Alwar ) के औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीयर बनाने वाली कार्ल्सबर्ग ब्रेवरी कंपनी( Carlsberg Brewery) में एसोसिएट मैनेजर भावना चौहान (31) ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भावना इस कंपनी में 2012 से नौकरी कर रही थी। डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
अलवर (Alwar )शहर में साउथ वेस्ट ब्लॉक में रह रही भावना चौहान के पिता यशवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है। जब वह दिल्ली से अलवर आया तो देखा कि बेटी घर के कमरे में फंदे पर लटकी हुई है। इसे अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भावना की शादी डेढ़ साल पहले ही जयपुर हुई थी। पति मुंबई की कंपनी में काम करते हैं। पिता ने बताया कि वे खुद भी दिल्ली में जॉब करते हैं। शनिवार को घर आए तो बेटी को फंदे पर लटका पाया।
परिवार के लोगों ने कोई ऐसी रिपोर्ट नहीं दी कि जिससे यह कहा जा सके कि किन कारणों के चलते भावना ने आत्महत्या की। अभी पुलिस भी मामले की जांच में लगी है। पुलिस को भी ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन के रिपोर्ट नहीं देने के कारण पोस्टमार्टम के बाद शव उनको सुपुर्द कर दिया गया है।
अलवर (Alwar ) में कंपनी में उनके साथ नौकरी कर चुके कर्मचारियों ने बताया कि भावना चौहान का व्यवहार व बर्ताव बहुत अच्छा था। उनके सुसाइड करने से वे सब भी हैरान हैं। इस घटना को लेकर किसी को ज्यादा जानकारी नहीं है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत