भारत और इंग्लैंड( IND Vs Eng )के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री( Ravi Shastri )सहित सपोर्ट स्टाफ के चार सदस्यों को आइसोलेट कर दिया गया है। बता दें कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने शनिवार शाम शास्त्री का लेटरल फ्लो टेस्ट किया, जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए।
इसके बाद एहतियात के तौर पर मुख्य कोच रवि शास्त्री ( Ravi Shastri ), गेंदबाजी कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल को आइसोलेट कर दिया गया है। हालांकि, सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसलिए टेस्ट मैच को फिलहाल जारी रखने का फैसला लिया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा- शास्त्री ( Ravi Shastri )सहित सभी का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया है और वे टीम होटल में रहेंगे। टीम इंडिया के साथ वे तब तक यात्रा नहीं करेंगे जब तक कि मेडिकल टीम से पुष्टि नहीं हो जाती। टीम इंडिया के बाकी सदस्यों का दो लेटरल फ्लो टेस्ट किया गया है। एक कल रात और दूसरा आज सुबह। निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही सदस्यों को ओवल में चल रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन ड्रेसिंग रूम में जाने की इजाजत दी गई है।
इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल के मैदान पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। जहां तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 270 रन रहा। भारत ने तीसरे दिन तक 171 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली थी। चौथे दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 300+ रन बना लिए हैं। भारत की लीड 200+ रनों की हो गई है। फिलहाल मुकाबला भारतीय टीम के पक्ष में नजर आ रहा है।
UPDATE – Four members of Team India Support Staff to remain in isolation.
More details here – https://t.co/HDUWL0GrNV #ENGvIND pic.twitter.com/HG77OYRAp2
— BCCI (@BCCI) September 5, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?