भारत ने चौथे टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड (India Vs England )को 157 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। द ओवल के मैदान पर भारत ने 50 साल बाद जीत दर्ज की है। इससे पहले इस मैदान पर पहली और आखिरी बार भारत ने 1971 में टेस्ट मैच जीता था। इस मैच ((India Vs England ) में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 368 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में मेजबान टीम 210 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई।
टीम इंडिया (India Vs England )की इस ऐतिहासिक जीत में उमेश यादव ने तीन, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए। बता दें कि भारत की दूसरी पारी 466 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा (127) ने शतक जड़ा। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा (61), शार्दुल ठाकुर (60) और ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
वहीं, इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में क्रिस वोक्स ने तीन जबकि मोईन अली और ओली रॉबिन्सन ने दो-दो विकेट झटके थे। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी 191 रन पर सिमटी थी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए थे। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 99 रनों की बढ़त मिली थी।
ओवल में पिछले 10 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की यह चौथी हार रही। ये चार मुकाबले मेजबान टीम ने साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ गंवाए। साथ ही पिछले चार मैचों में इंग्लैंड को पहली बार इस मैदान पर हार का सामना करना पड़ा।
India go 2-1 up in the Test series ?#WTC23 | #ENGvIND | https://t.co/zRhnFj1Srx pic.twitter.com/IvwZE1THXB
— ICC (@ICC) September 6, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?