राजस्थान ( Rajasthan ) के कोटा ( Kota) जिले के चेचट थाना क्षेत्र के देवली कला गांव में सेना के एक जवान ( Army Jawan ) पप्पूलाल यादव ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुमाऊं रेजिमेंट( Kumaon regiment ) के जवान पप्पू यादव (24) पोस्टिंग देहरादून ( Dehradun ) में थी।वह दो दिन पहले ही वह छुट्टी पर अपने घर आये थे।
कोटा ( Kota) से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना के जवान ( Army Jawan ) की मंगेतर ने 2 दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी। इससे दुखी सेना का जवान भी फंदे पर झूल गया। जान देने से पहले उसने अपने स्टेटस पर लिखा था- जया तुम नहीं, तो मैं नहीं। इस तरह का मैसेज देखकर दोस्तों ने कारण जानना चाहा, पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। सोमवार सुबह खेत के एक पेड़ पर उसका शव लटका मिला।
पप्पूलाल यादव की हाल ही में चित्तौड़गढ़ जिले के प्रताप नगर में जया कुमारी (20) से सगाई हुई थी। वह सुभाष कॉलोनी में किराए से रहती थी। बीएसटीसी (बेसिक स्कूल ट्रेनिंग कोर्स) सेकेंड ईयर की छात्रा थी। दीपावली के बाद दोनों की शादी होनी थी। 4 सितंबर को उसने कमरे में पंखे में चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी थी।
उसने फांसी क्यों लगाई, इसकी जानकारी पता नहीं चली है। कोटा ( Kota) पुलिस जांच कर रही है। उधर, सोमवार सुबह पप्पू खेत के लिए निकला था। इसके बाद उसकी मौत की खबर आई। पुलिस को दी शिकायत में पप्पू के बड़े भाई फूलचंद ने फौजी के अवसाद में रहने की जानकारी दी है। मंगेतर की मौत के बाद ही फौजी परेशान रहने लगा था। रविवार देर रात फौजी ने अपने मोबाइल स्टेटस पर लिखा था- जया तुम नहीं, तो में भी नहीं।
कोटा ( Kota) पुलिस ने बताया की दो दिन पहले ही फौजी ( Army Jawan ) छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। सोमवार सुबह 6 बजे उसकी मौत की सूचना मिली। उसके फोन की जांच की जा रही है। उसमें लॉक लगा है, इसलिए अभी ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?