मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ( Mohan Yadav) ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपति पद का हिंदी नाम ‘‘कुलपति’’ से बदलकर ‘‘कुलगुरु’’ (kulguru) करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग ने कुलपति का नाम हिंदी में बदलने के प्रस्ताव पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि नाम बदलने का प्रस्ताव जल्द ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में पेश किया जाएगा यदि इसे मंजूरी मिल जाती है तो प्रस्ताव को लागू किया जाएगा।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव इंदौर पहुंचे थे,यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लगातार कुलपतियों के ज्ञापन मिल रहे थे, जिसमें कुलपति नाम बदलकर कुलगुरु (kulguru) करने की मांग की जा रही थी।ऐसे में अब यह फैसला किया गया है कि जिस तरह से महाराष्ट्र और दक्षिण के राज्यों में कुलगुरु के नाम की परंपरा का चलन है, उसी तरह से अब मध्य प्रदेश में भी इसे लागू किया जाएगा।
यादव ने पत्रकारों के साथ संवाद के दौरान कहा कि पहले जिला कलेक्टर को हिंदी में जिलाधीश कहा जाता था। इसे बदला गया क्योंकि जिलाधीश शब्द एक राजा की तरह लगता था। उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम कुलगुरु (kulguru)कहते हैं तो यहकुलपति ( Vice-Chancellor )से अधिक अपना लगता है।’’
यादव ने यह भी बताया कि केंद्र की नई शिक्षा नीति के अनुसार उनके विभाग द्वारा ‘‘नई नीति के तहत हमारी उच्च शिक्षा प्रणाली को आगे बढ़ाने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण’’ के तहत 131 पाठ्यक्रमों को लागू किया जाएगा।
इससे पहले मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा मंत्री के प्रस्ताव पर मेडिकल की पढ़ाई पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए आरएसएस संस्थापक डॉ. हेडगेवार, जनसंघ संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. भीम राव आंबेडकर, स्वामी विवेकानंद के विचारों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था।
कुलपति की तुलना में कुलगुरु लोगों के गले ज़्यादा उतरता है। कुलपतियों से आग्रह है कि इस नाम पर विचार करना चाहिए। विभाग ने विचार किया है और इसमें आगे बढ़ रहे हैं। ये विषय कैबिनेट तक जाएगा। सबकी स्वीकृति मिली तो ये नाम लागू हो जाएगा: मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव pic.twitter.com/XOXGy8Zpb8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?