असम (Assam) में ब्रह्मपुत्र नदी( Brahmaputra River )में बुधवार को भीषण नाव दुर्घटना हुई है। यहां यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर हो गई। घटना जोरहाट( Jorhat )जिले के नीमतीघाट की है। बताया जा रहा है कि नावों में करीब 120 लोग सवार थे। इनमें से कई अब भी लापता है। उन्हें बचाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल के डीजी सत्या एन प्रधान ने इसकी पुष्टि की है।हादसे के बाद से करीब 70 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही हैं, वहीं 50 लोगों को बचा लिया गया है।
ब्रह्मपुत्र नदी( Brahmaputra River ) में दोनों नाव अलग-अलग दिशा से आ रही थीं, एक नाव जोरहाट ( Jorhat )के निमतीघाट से माजुली जा रही थी, जबकि दूसरी माजुली से जोरहाट जा रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव माजुली घाट से सिर्फ 100 मीटर दूर थी। नावों में करीब 25 से 30 बाइक भी रखी हुई थीं।
राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने घटना की पुष्टि की है और कल निमातीघाट का दौरा करने की बात कही है। सरमा ने कहा कि मुझे निमातीघाट में यह घटना होने का दुख है। सीएम ने कहा कि मैंने माजुली और जोरहाट ( Jorhat )के प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मंत्री बिमल बोहरा भी घटनास्थल का जायजा लेने के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने होम मिनिस्टर अमित शाह से भी बात की है और घटना की पूरी जानकारी दी है। सीएम ने कहा कि उन्होंने पूरा अपडेट लिया है और कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद किसी भी वक्त मुहैया कराई जाएगी।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाव हादसे में लापता लोगों को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घटना की खबर से आहत हूं। राहत और बचाव कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाए। यात्रियों को बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी ब्रह्मपुत्र नदी( Brahmaputra River ) में हादसे पर दुख प्रकट करते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं भेजी हैं, राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “असम के जोरहाट में एक नाव दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ।मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने के लिए बचाव और राहत के प्रयास जारी हैं।
I am pained at the tragic boat accident near Nimati Ghat, Jorhat.
Directed Majuli & Jorhat admin to undertake rescue mission expeditiously with help of @NDRFHQ & SDRF. Advising Min @BimalBorahbjp to immediately rush to the accident site. I’ll also visit Nimati Ghat tomorrow.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 8, 2021


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा