उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट( Lucknow Airport ) से राजस्व गुप्तचर निदेशालय (डीआरआई) टीम ने मंगलवार को नौ किलो तस्करी का सोना (9 kg gold )लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे एक तस्कर पकड़ा है यह सोना रियाद ( Riyadh ) से आने वाली फ्लाइट से लाया गया था। तस्कर की मदद करने के आरोप में कस्टम के एक हवलदार को भी गिरफ्तार किया है।
फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। डीआरआई अधिकारियों के मुताबिक सऊदी की राजधानी रियाद से आने वाली फ्लाइट से मंगलवार को उन्हें सोना लखनऊ( Lucknow Airport ) आने की जानकारी मिली। इस पर टीम सुबह से ही अलर्ट होकर राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर तैनात हो गई। अधिकारियों की मानें तो फ्लाइट आने के थोड़ी देर बाद एक पैसेंजर एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग से बाहर निकला और पोर्टिको में खड़ी एक्सयूवी कार में बैठ गया। बाद में वह कार से तेज रफ्तार में एयरपोर्ट से भागने लगा। डीआरआई टीम को उस पर संदेह हुआ तो टीम ने भी कार का पीछा कर उसे आगरा एक्सप्रेस वे पर रोक लिया और पूरी कार सहित कार में सवार युवक की तलाशी ली।
युवक की तलाशी के दौरान उसके पास सोने के 77 बिस्कुट बरामद हुए। यह बिस्कुट युवक ने अंडरवियर से बनी अपनी बेल्ट में सिल कर रखे थे। डीआरआई अफसरों की मानें तो बरामद सोने का वजन नौ किलो है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत साढ़े चार करोड़ रुपये है। अफसरों ने जब पकड़े गए युवक से बरामद सोने के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि यह सोना उसे मुजफ्फरनगर पहुंचाना था और कस्टम के एक हवलदार की मदद से सोने को उसने एयरपोर्ट से बाहर निकाला है। यह सुनते ही डीआरआई अधिकारियों के होश उड़ गए। बाद में डीआरआई टीम ने उस कस्टम हवलदार को भी धर दबोचा।
डीआरआई अफसरों का कहना है कि सोने के मुख्य तस्कर को पकड़ने के लिए एक टीम मुजफ्फरनगर रवाना कर दी गई है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि रियाद से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट( Lucknow Airport ) पर आने वाली फ्लाइट में दो यात्री सोने के बिस्कुट की तस्करी कर ला रहे हैं। इन सोने के बिस्कुट को हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही वहां पहले से मौजूद एक तस्कर को सौंप दिया जाएगा और वह तस्कर इसे मुजफ्फरनगर लेकर जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?