उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) जिले में आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग( Agra-Kanpur National Highway )पर बुधवार की शाम बाइक सवार युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। तीन लोगों ने युवक को भागूपुर फ्लाईओवर पर रुकने का इशारा किया। जैसे ही युवक ने स्पीड कम की, तभी बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। युवक को तीन गोलियां लगीं, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आगरा( AGRA) जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर बुधवार की शाम करीब चार बजे भागूपुर फ्लाईओवर पर बाइक सवारों ने पीछा कर रहे नगला कोकंदा निवासी रामबाबू (45) पर ताबड़तोड़ गोलियां दागकर हत्या कर दी। एक गोली बाइक की टंकी और तीन गोलियां सीने में लगी। वारदात करने के बाद हमलावर भाग निकले। हाईवे पर सरेशाम गोलियां चलने और हत्या से दहशत फैल गई। पुलिस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जता रही है। रामबाबू टेड़ी बगिया पर एक जूते की लेस बनाने के कारखाने में काम करते थे।
आगरा( AGRA) पुलिस के मुताबिक गोलियां लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद हत्यारे असलाह लहराते हुए आगरा की ओर भाग निकले। हाईवे पर हुई वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस रामबाबू को एसएन आगरा ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता भी पहुंचे और जानकारी ली। माना जा रहा है कि बदमाश मृतक का पीछे पहले से लगे थे। उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए जगह भी पहले से तय कर रखी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्हें भागने में आसानी रही।हत्याकांड की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। हत्यारों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। इसके अलावा रंजिश के पहलू को भी देखा जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?