Wednesday, June 24, 2026

Crime, INDIA, News, Rajasthan, States

Rajasthan: जोधपुर की लॉ स्टूडेंट लक्षिता की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले युवक ने ट्रेन आगे कूदकर कर ली आत्महत्या 

Jodhpur law student

 (  ) के  ( ) की लॉ स्टूडेंट लक्षिता (25) की चाकू से गोदकर एक होटल में हत्या करने के बाद हत्यारे ने भी ट्रेन आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।पुलिस के अनुसार जो कहानी सामने आयी है उस के मुताबिक लॉ स्टूडेंट का हत्यारा उसी का प्रेमी नागौर का रहने वाला हेमंत माहेश्वरी था।  हेमंत माहेश्वरी(25) सोजत रोड की लड़की लक्षिता (25) के बीच करीब 5 साल से अफेयर चल रहा था।लक्षिता जोधपुर में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रही थी जबकि हेमंत माहेश्वरी कपड़ा व्यापारी था ।

जोधपुर ( Jodhpur )पुलिस जांच में सामने आया कि घरवाले इनके रिश्ते से खुश नहीं थे। पांच दिन पहले ही लक्षिता की सगाई हुई थी। इसके बाद मंगलवार को यह दोनों जोधपुर मेडिकल मार्केट स्थित एक होटल में मिले। यहां पहले लड़की को चाकू मारकर हत्या की और फिर हेमंत मंडोर के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

पांच साल में हेमंत और लक्षिता के बीच अफेयर इस कदर बढ़ गया कि दोनों शादी करना चाहते थे। एसीपी नूर मोहम्मद ने बताया लक्षिता की सगाई कहीं और तय हो चुकी थी और हेमंत के घर में सगाई की बात चल रही थी। इससे पहले दोनों ने अपने घर में एक-दूसरे से शादी करने की बात भी रखी थी, लेकिन घरवाले नहीं माने। इसके बाद मंगलवार को दोनों ने जोधपुर में मिलने का प्लान बनाया।

हेमंत नागौर से वाटर पार्क जाने का कहकर निकला था। मंगलवार सुबह लक्षिता उसे रिसीव करने रेलवे स्टेशन भी गई। यहां से दोनों ऑटो लेकर होटल में पहुंचे। एसीपी नूर मोहम्मद ने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सामने आया कि दोनों होटल अकेले ही आए थे। कमरा लेने के 45 मिनट बाद हेमंत अकेला ही होटल से बाहर जाता हुआ दिखा।

लक्षिता के परिजनों ने जब उसे फोन किया तो न तो उसने फोन का जवाब दिया और न ही मैसेज का। ऐसे में चिंतित परिजन जोधपुर ( Jodhpur )पहुंचे, यहां भी उसका कोई पता नहीं लगा तो वे पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने लक्षिता की लोकेशन ट्रेस की तो वह जालोरी गेट स्थित होटल सिद्धि विनायक के आसपास मिली। होटल में पूछताछ से पता चला कि वह इसी होटल में ठहरी है। कमरे तक पहुंचे तो वह अंदर से बंद था, लॉक तोड़कर अंदर देखा तो पलंग के पास फर्श पर खून से लथपथ उसका शव पड़ा मिला। इस बीच पुलिस को सुबह एक सुसाइड की सूचना मिली। जब उसकी पड़ताल की तो सामने आया कि वह नागौर निवासी हेमंत है जो इसी होटल में रूका था।


Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.