अफगानिस्तान ( Afghanistan ) में तालिबान ( Taliban) की 33 मंत्रियों की सरकार में 14 ‘मोस्ट वांटेड’ आतंकी हैं। कई उपमंत्री और गवर्नर भी इनमें शामिल हैं। प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद, उसके दोनों उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर और मौलवी अब्दुल सलाम हनफी जैसे कई नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ( UNSC) की काली सूची में शामिल हैं। वहीं अमेरिकी इनामी सूची में भी इनके नाम हैं। रक्षामंत्री मुल्ला याकूब, विदेश मंत्री मुल्ला अमीर खान मुत्तकी और डिप्टी शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई भी आतंकियों में हैं।
तालिबान ( Taliban) की सरकार में गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी पर काबुल में धमाके कर अमेरिकियों सहित छह की हत्या का आरोप है। एफबीआई को उसकी तलाश है,उसके सिर पर $ 5 मिलियन का इनाम है।
रिफ्यूजी मंत्री खलील हक्कानी पर भी इनाम है।मुल्ला अब्दुल लतीफ मंसूर जल व ऊर्जा मंत्री और नजीबुल्ला हक्कानी दूरसंचार मंत्री हैं। अर्थव्यवस्था मंत्री कारी दीन हनीफ, उपगृहमंत्री मौलवी नूर जलाल भी आतंकी हैं।
1998 में शिया, हजारा, ताजिक और उज्बेक मुसलमानों का नरसंहार करवा चुके तालिबान फाइव के नाम से कुख्यात आतंकियों में शामिल मुल्ला मोहम्मद फाजिल को उप रक्षामंत्री, खैरुल्लाह खैरख्वाह को सूचना एवं संस्कृति मंत्री, मुल्ला नूरुल्लाह नूरी को सीमा व कबीलाई मंत्री, मुल्ला अब्दुल हक वासिक को खुफिया मंत्रालय का निदेशक और मोहम्मद नबी ओमारी को खोस्त राज्य का गवर्नर तालिबान ( Taliban) की सरकार में बनाया गया।पांचों को अमेरिका ने गुआंतेनामो जेल में डाल रखा था। इन्हें ओबामा ने 2014 में रिहा किया था ताकि अगवा अमेरिकी सैनिकों को छुड़वा सकें।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने अफगानिस्तान में वैश्विक आतंकी खतरे से निपटने के लिए पूरी दुनिया से हर कदम उठाने का आह्वान किया है। साथ ही गुटेरस ने युद्धग्रस्त देश में समावेशी सरकार के लिए उसकी मदद करने का आग्रह किया।
गुटेरस ने कहा, अफगानिस्तान का दूसरे देशों पर आतंकी हमले के लिए सुरक्षित पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल न हो। उन्होंने सुरक्षा परिषद और विश्व बिरादरी से इस पर एक स्वर में बात करने और मिलकर काम करने का आह्वान किया। गुटेरस ने कहा कि वहां नागरिकों के मौलिक मानवाधिकार का सम्मान सुनिश्चित हो।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?