केरल( Kerala ) में कार्यरत आईएएस अधिकारी एन प्रशांत ( IAS officer N Prasanth ) के खिलाफ कोच्चि ( Kochi ) के पलारीवट्टम पुलिस स्टेशन में एक महिला पत्रकार( woman journalist )के साथ कथित रूप से अपमानित करने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आईएएस अधिकारी एन प्रशांत ( IAS officer N Prasanth )के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सजा से संबंधित है। घटना कथित तौर पर इसी साल फरवरी में हुई थी।मलयालम दैनिक समाचार पत्र मातृभूमि के लिए काम करने वाले पत्रकार केपी प्रविता ने फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से आईएएस अधिकारी के साथ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट के साथ एक आरोप लगाया।
शिकायत के मुताबिक, जब प्रशांत ( IAS officer N Prasanth )ने महिला पत्रकार से एक स्टोरी के बारे में जवाब मांगा तो उन्होंने गाली-गलौज की। इससे पहले केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (केयूडब्ल्यूजे) ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के पास शिकायत दर्ज कराई थी।
केरल स्टेट इनलैंड नैविगेशन कॉर्पोरेशन (केएसआईएनसी) के प्रबंध निदेशक प्रशांत इस साल की शुरुआत में एक राजनीतिक विवाद में भी उलझ गये थे। विवाद निगम द्वारा गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए एक अमेरिकी कंपनी के साथ सहमति-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के बाद शुरू हुआ था।
एक स्थानीय दैनिक की महिला संवाददाता ने प्रशांत को संदेश भेजकर अपना परिचय दिया था और विवाद पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी थी। इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर भी फैल गया, जिसमें पत्रकार ने लिखा है कि क्या एक खबर के संबंध में आपसे बात करने का यह सही समय है।
इसके जवाब में प्रशांत ने केवल एक स्टीकर भेज दिया। जब पत्रकार ने लिखा कि खबर आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी और उन्हें विवाद के संबंध में बयान देना चाहिए तो अधिकारी ने एक अनुचित और अश्लील स्टीकर भेज दिया।


Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी