वाराणसी (Varanasi) मे 21 जुलाई को महिला चिकित्सक कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सपना गुप्ता दत्ता ( Dr. Sapna Gupta Dutta )की सिर में हथौड़ा मारकर हत्या करने के जुर्म में जेल मे बंद आरोपी अनिल दत्ता की बृहस्पतिवार तड़के इलाज के दौरान मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। जिला जेल चौकाघाट में निरुद्ध अनिल दत्ता की तबीयत खराब होने पर बुधवार रात मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जेल प्रशासन ने वीडियोग्राफी के बीच अनिल का पोस्टमार्टम कराया।
मामला वाराणसी (Varanasi) में सिगरा थाना क्षेत्र के चंद्रिका नगर कॉलोनी का है। दत्ता डाइगोनोस्टिक सेंटर चलाने वाली कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. सपना गुप्ता दत्ता ( Dr. Sapna Gupta Dutta ) की देवर अनिल कुमार दत्ता ने 21 जुलाई को हत्या कर दी। हथौड़े से इतना जोरदार प्रहार किया कि सिर फट गया। पूरा फर्श पर खून फैल गया और कमरे की दीवारों में खून के छींटे लग गए।
आरोपी अनिल ने डॉ. सपना गुप्ता की हत्या करने के बाद सिगरा थाने जाकर सरेंडर किया था। 22 जुलाई को अनिल जिला जेल में दाखिल हुआ था। इस मामले में अनिल का स्टाफ रौशन भी गिरफ्तार किया गया था।
वाराणसी (Varanasi) जिला जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना के अनुसार जेल में बंद होने के दौरान अनिल दत्ता से कोई मिलने नहीं आया और वह बीपी, शुगर रोगी होने के साथ ही अवसादग्रस्त भी था। जेल अस्पताल में उपचार हो रहा था, 28 अगस्त को भी जिला अस्पताल और बीएचयू में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात में ज्यादा तबीयत खराब होने पर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान अनिल ने दम तोड़ दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?