हरियाणा (Haryana ) के बहादुरगढ़( Bahadurgarh ) में ओमेक्स सिटी अपार्टमेंट में बैंक आफ बड़ौदा( Bank of Baroda ) रांची ( Ranchi ) की सीनियर मैनेजर शिल्पी सोनम की लाश फ्लैट में फंदे से लटकी हुई मिली। महिला झारखंड के रांची में कार्यरत थी, जबकि उनके पति झज्जर जिले के सर्व हरियाणा बैंक में कार्यरत है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है उनकी बेटी का पति नशे का आदी है और उसे प्रताड़ित करता था। पति ने ही उनकी बेटी की हत्या की है। जांच के बाद बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड( Jharkhand ) के रांची की एचईसी कॉलोनी निवासी शिल्पी सोनम रांची ( Ranchi ) के ही अपर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ( Bank of Baroda )की शाखा में सीनियर मैनेजर पद पर कार्यरत थी। जबकि उसका पति राकेश शर्मा रांची के ही मोहल्ला हेसाग हटिया का रहने वाला है और हरियाणा के झज्जर जिले में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक( Sarva Haryana Gramin Bank )
में कार्यरत है। शिल्पी सोनम के भाई दीपक कुमार ने बताया कि जीजा की प्रताड़ना और नशे की लत से परेशान होकर उनकी बहन अपने ससुराल रांची में ही रह रही थी। जबकि राकेश शर्मा बहादुरगढ़ की ओमैक्स सोसायटी में फ्लैट लेकर रहता था। 4 सितंबर को उनकी बहन शिल्पी सोनम तीज पर्व (9 सितंबर) मनाने के लिए अपने दोनों बच्चों व राकेश की भतीजी के साथ बहादुरगढ़ आई थी। आरोप है कि यहां आने के बाद राकेश ने फिर से उसे प्रताड़ित किया। शुक्रवार की दोपहर को ऑफ बड़ौदा ( Bank of Baroda )की सीनियर मैनेजर की लाश फ्लैट में फंदे पर झूलती हुई मिली।
राकेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा शव का पोस्टमार्टम कराया। सेक्टर-6 थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने शिल्पी सोनम के भाई दीपक कुमार की शिकायत पर आरोपी राकेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
शिल्पी सोनम के भाई दीपक कुमार के अनुसार उसकी बहन की शादी 6 जून 2014 को राकेश शर्मा के साथ हुई थी। उस वक्त उनकी बहन बिहार के सीतामढ़ी व राकेश हरियाणा के सोनीपत में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में कार्यरत थे। बाद में शिल्पी सोनम ने भी अपना ट्रांसफर सोनीपत जिले के गन्नौर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में करा लिया था। दोनों साथ में रहते थे। दीपक का आरोप है कि दोनों साथ रहने लगे तब पता चला कि राकेश नशे का आदी है। इसके अलावा भी बहुत से नशे करता है। उसकी बहन ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने शिल्पी को ही परेशान करना शुरू कर दिया। परेशान होकर शिल्पी वापस अपने ससुराल रांची लौट गई। इस बीच राकेश उससे मिलने के लिए रांची जाता था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?