गुजरात ( Gujarat) के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ( Vijay Rupani ) ने चुनाव से 15 महीने पहले अचानक इस्तीफा दे दिया है।वह राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलने पहुंचे और अपना इस्तीफा उन्हेंं सौंप दिया। इसके बाद गुजरात में राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। बता दें कि रूपाणी ने विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले यह बड़ा फैसला लिया।
राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में समय के साथ दायित्व बदलते रहते हैं। भाजपा में यह स्वाभाविक प्रक्रिया है। मुझे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली, जो मैंने पूरी की है। अब नई लीडरशिप में गुजरात का विकास जारी रहना चाहिए।
गुजरात में सीएम विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने अपने सभी विधायकों को आज रात गांधीनगर पहुंचने को कहा है। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया गांधीनगर में बीजेपी ऑफिस पहुंचे हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल भी वहीं हैं।
गुजरात में शीर्ष पद छोड़ने के बाद विजय रूपाणी ( Vijay Rupani )पिछले छह महीने में बीजेपी शासित राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ने वाले चौथे नेता बन गए। हाल ही में इससे पहले उत्तराखंड में बहुत कम समय में दो बार सीएम बदले गए। वहीं कर्नाटक को लेकर भी बीजेपी ने बड़ा फैसला किया और येदियुरप्पा को इस्तीफा देना पड़ा।
रूपाणी ( Vijay Rupani ) ने 7 अगस्त 2016 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2017 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें भाजपा ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। भाजपा ने गुजरात में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।
गुजरात में दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में पिछली बार 2017 में विधानसभा चुनाव हुए थे। भाजपा को 99 सीटें और 50 फीसदी वोट मिले थे। इस चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत एक फीसदी जरूर बढ़ा था, लेकिन 22 साल बाद उसकी सीटें सौ के नीचे चली गई थीं। इससे पहले 1995 में भाजपा को 121 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद 1998 में भाजपा को 117, 2002 में 127, 2007 में 117, 2012 में 115 सीटें मिली थीं। बता दें कि गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं।
गुजरात की सियासत में एक दिलचस्प बात यह भी रही है कि नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद यहां कोई भी मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। मोदी के बाद आनंदी बेन पटेल और फिर विजय रूपाणी ( Vijay Rupani ) ने राज्य की सत्ता संभाली थी।
गुजरात: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मनसुख मांडविया गांधीनगर में पार्टी दफ़्तर पहुंचे। pic.twitter.com/a8HB56UeP5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 11, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?