उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में जानलेवा बुखार से शहर से लेकर देहात तक हाहाकार मचा हुआ है।24 घंटे में रिकॉर्ड 14 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें आठ बच्चे शामिल हैं। शनिवार को कुल मौत का आंकड़ा 135 पर पहुंच गया।हो रही सरकारी का स्वास्थ्य विभाग अब तक हालत को काबू करने के लिये कोई प्रभावी कार्य योजना तक नहीं बना सका जिससे मौतों का सिलसिला थम जाये ।अपने मासूम बच्चों की लाश को अस्पताल से गोदी में लेकर रोते बिलखते निकलते मां बाप का ह्रदय विदारक दृश्य अंदर तक झकझोर देने वाला है।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) के राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटे में कराई गई एलाइजा जांच में 101 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वर्तमान में सौ शैय्या अस्पताल में 429 मरीज भर्ती हैं। इधर, निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सौ शैय्या अस्पताल में गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। शनिवार को सौ शैय्या अस्पताल के महिलाएं अपने बीमार बच्चों को गोद में लिए रोते-बिलखते दिखाई दीं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि वर्तमान में अस्पताल में 429 मरीज भर्ती हैं। मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है। बच्चे जल्दी रिकवर हो रहे हैं। प्लेटलेट्स अभी ज्यादा गंभीर बच्चों को चढ़ाई जा रही है।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) के झलकारी नगर गली नंबर तीन निवासी शिवम (14) पुत्र संजय शखंवार ने शनिवार को आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन दिन पूर्व शिवम को बुखार आया था। प्रकाश टॉकीज के पास निवासी माधव (06 माह) पुत्र त्रिलोकीनाथ, जैन नगर खेड़ा निवासी नंदनी गुप्ता (11) पुत्र सुमित गुप्ता की मौत हो गई है। यशोदा (12) पुत्री अनिल सविता निवासी रहना ने सौ शैय्या अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। न्यू रामगढ़ निवासी मानव (6) पुत्र रूपकिशोर का सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पीपल नगर में 16 वर्षीय रवि पुत्र श्रीकृष्ण ओझा ने दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुरानी आबादी रहना में डेंगू से पीड़ित रितु शुक्ला (25) पत्नी प्रशांत शुक्ला ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हाथवंत के गांव पोपगढ़ निवासी रोहित (02 वर्ष) पुत्र दिनेश कुमार को गंभीरवस्था में सौ शैय्या अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
श्रीराम कॉलोनी में रिषी (13) पुत्र वीनेश कुमार ने भी सौ शैय्या अस्पताल में दम तोड़ा है। गली बोहरान निवासी सुनीता (52) पुत्री अजय कुमार का डेंगू का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। तबियत बिगड़ने पर मरीज ने दम तोड़ दिया। मथुरा नगर की नंदनी यादव (12) पुत्र सुनील यादव, गढ़ी सिधारी गांव की मुन्नी देवी (56) पत्नी अनेक सिंह की मौत हुई है। भीमनगर गली नंबर तीन में संस्कार (5) पुत्र वीरपाल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 24 घंटे में अभी तक सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?