उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के रामपुर ( Rampur )जिले की कोचिंग में पढ़ने गई नाबालिग छात्रा के चेहरे पर जबरन केक लगाने के आरोप में पुलिस ने शिक्षक को पोक्सो एक्ट गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसका वीडियो वायरल होने पर स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया था।
रामपुर ( Rampur ) जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार कालोनी निवासी आलोक कुमार सक्सेना बरेली रोड स्थित सीबीएसई पाठ्यक्रम वाले एक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर का संचालन भी करते हैं। कुछ दिनों से शिक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वह एक छात्रा के चेहरे पर केक लगाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो देखकर स्कूल ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया था।
वीडियो देखने के बाद छात्रा के परिजनों ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि चार सितंबर को जब छात्रा कोचिंग गई थी, तब शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और मना करने के बाद भी जबरन उसके चेहरे पर केक लगाया। शिक्षक द्वारा यह कृत्य अन्य विद्यार्थियों के सामने किया गया।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो टीचर्स डे के दिन का है लेकिन सोशल मीडिया में वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद जब छात्रा के पिता तक यह पहुंचा तो उन्होंने टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा टीचर से बचने के लिए भागती है लेकिन वह उसे जबरन पकड़ लेते हैं। वह बचने का प्रयास करती है लेकिन वह उसके चेहरे पर केक लगा रहा है। वह छात्रा से यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि कौन बचाएगा? आया कोई?
तहरीर के आधार पर रामपुर ( Rampur ) पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को आलोक कुमार सक्सेना के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (छेड़खानी), लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा-9 और धारा-10 में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक वायरल क्लिप उनके कोचिंग सेंटर की है। एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक आलोक कुमार सक्सेना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?