जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar ) में रविवार को एक आंतकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर अर्शीद अहमद( Arshid Ahmad ) को बीच बाजार गोली मार दी। पुराने श्रीनगर के खानयार इलाके में हुई इस आतंकी घटना में पुलिस इंस्पेक्टर अर्शीद अहमद मीर की मौत हो गई। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
श्रीनगर (Srinagar ) में सब इंस्पेक्टर अर्शीद अहमद को आतंकी ने पीछे से 2 गोली मारीं। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत श्रीनगर के सौरा इलाके के शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (SKIMS) अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना रविवार दोपहर 1.35 बजे हुई। अर्शीद उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के रहने वाले थे। वे खानयार थाने में तैनात थे। पुलिस इस इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके अलावा राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी चल रही है।
आतंकी की कायरता सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें यह देखा गया कि काले रंग के कपड़े हुए आतंकी ने जवान पर पीछे से कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद जवान घायल होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आतंकी संगठन टीआरएफ(द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। कहा गया है कि श्रीनगर (Srinagar )के खानयार इलाके में पुलिस पर हमला किया गया है। जिसमें पुलिसकर्मी को निशाना बनाया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?