आगरा( AGRA) में रिवॉल्वर के साथ वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं यूपी पुलिस (UP police ) की सिपाही प्रियंका मिश्रा ने सोशल मीडिया पर ट्रोल होने परेशान हो नौकरी छोड़ी दी का 12 दिन बाद रविवार को इस्तीफा एसएसपी मुनिराज जी. ने मंजूर कर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट से परेशान होकर इस्तीफा दिया था। वह पुलिस लाइन में ड्यूटी रही थीं।
हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम हैं आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी क्या होती है, हम तुम्हें बताते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं न गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखाते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं…। बैक ग्राउंड में यह म्यूजिक, हाथ में रिवॉल्वर। आगरा पुलिस की सिपाही प्रियंका मिश्रा का बनाया यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर छाया तो महकमे ने कार्रवाई की, उनको लाइन हाजिर कर दिया गया। अब वह इंस्टाग्राम एकाउंट पर टोलर्स के कमेंट से परेशान हैं। इसके चलते उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। कारण लोगों के कमेंट से परेशान होना लिखा है।
रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाने वाली यूपी पुलिस (UP police ) की सिपाही प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा भले ही मंजूर हो गया है, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनके फालोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने अपने एकाउंट में कई और वीडियो शेयर किए हैं।
सिपाही ने लाइन हाजिर होने के बाद इस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था। इसमें उन्होंने इस्तीफा देने और ट्रोल नहीं करने की बात कही थी। तब उनके तीन हजार फालोअर्स थे। मगर, रविवार तक उनके 38500 फॉलोअर्स हो गए। उनके फालोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।
कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में यूपी पुलिस (UP police ) की सिपाही भर्ती हुई थीं। झांसी में ट्रेनिंग के बाद पहली तैनाती थाना एमएम गेट में मिली थी। सिपाही प्रियंका मिश्रा के बारे में सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे थे। इससे परेशान होकर सिपाही ने 31 अगस्त को अपना इस्तीफा एसएसपी मुनिराज जी. को सौंप दिया था। एसएसपी ने इस्तीफा मिलने पर जांच कराई। सीओ सदर ने जांच की। इस दौरान सिपाही गैरहाजिर भी हो गईं। नौ सितंबर को उन्होंने पुलिस लाइन में आमद करा ली। रविवार को भी ड्यूटी की।
एसएसपी आगरा मुनिराज जी. ने बताया कि सिपाही के इस्तीफे के लिए प्रार्थना पत्र देने पर सीओ सदर राजीव कुमार को जांच दी गई थी। उनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?