प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)की परीक्षा का रिजल्ट आ गया है, मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के मुरैना ( Morena ) की 19 साल की नंदिनी अग्रवाल ( Nandini Agrawal ) ने इम्तहान में टॉप किया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सोमवार को सीए फाइनल और फाउंडेशन का रिजल्ट जारी किया।
सीए (CA)फाइनल में मध्यप्रदेश की बेटियों ने बाजी मारी है। इसमें न्यू सिलेबस में मुरैना की नंदिनी अग्रवाल ने ऑल इंडिया में फर्स्ट और इंदौर की साक्षी एरन ने ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल की है। नंदिनी ने 800 में से 614 (76.75) और साक्षी ने 800 में से 613 (76.63 %) अंक हासिल किए हैं। वहीं, इसमें बेंगलुरू की बगरीचा साक्षी ने तीसरी रैंक हासिल की है।
नंदिनी अग्रवाल के पिता नरेश चंद्र गुप्ता इनकम टैक्स सलाहकार हैं। यह उनका पहला प्रयास था। भाई सचिन अग्रवाल की भी सीए (CA)परीक्षा में ऑल इंडिया में 18 वीं रैंक आई है।सीए फाइल की परीक्षा में पुराने सिलेबस में दोनों ग्रुप्स में 3949 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। इसमें से 62 लोग ही पास हो सके। यानी इसका प्रतिशत करीब 1.57 प्रतिशत रहा। ग्रुप 1 में 12556 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया, इनमें से 1348 लोग पास हुए। पास का प्रतिशत 10.74 % रहा। ग्रुप सेकंड में 17044 कैंडिडेट्स शामिल हुए। इनमें से 2194 विद्यार्थी पास हुए। इसका रिजल्ट 12.87 प्रतिशत रहा।
इसके अलावा, न्यू सिलेबस में दोनों ग्रुप्स में 23981 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। इसमें से 2870 लोग ही पास हो सके। यानी इसका प्रतिशत करीब 11.97 प्रतिशत रहा। ग्रुप 1 में 49358 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया, इनमें से 9986 लोग पास हुए। पास का प्रतिशत 20.23 % रहा। ग्रुप सेकंड में 42203 कैंडिडेट्स शामिल हुए। इनमें से 7328 विद्यार्थी पास हुए। इसका रिजल्ट 17.36 प्रतिशत रहा।
Results of the Chartered Accountants Final Examination (Old course & New Course) and Foundation Examination held in July 2021 declared.
Same can be accessed at:https://t.co/XLaTo33OQyhttps://t.co/TAu5OcAVTfhttps://t.co/CgMlRcaER9 pic.twitter.com/wIoEhBSBZ1— Institute of Chartered Accountants of India – ICAI (@theicai) September 13, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?