वाराणसी (Varanasi) में एसटीएफ ने सोमवार की दोपहर को मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। मारा गया बदमाश दीपक वर्मा बनारस सहित आसपास के जिलों में आतंक का पर्याय बन चुका था। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बरियासनपुर गांव में बदमाश और एसटीएफ के बीच हुई गोलीबारी में इनामी बदमाश मारा गया है।
चिकित्सकों से रंगदारी वसूलने और सराफा कारोबारियों में दहशत का दूसरा नाम दीपक वाराणसी (Varanasi) के लक्सा थाना क्षेत्र के रामापुर नई बस्ती का निवासी था। वह पिछले चार-पांच साल से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
दीपक पर वाराणसी (Varanasi) समेत आसपास के जिलों में 23 मुकदमे दर्ज थे। यूपी एसटीएफ वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी शैलेश सिंह की टीम को बदमाश के बारे में वहां होने की जानकारी हुई। टीम के पहुंचते ही दीपक ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान मुठभेड़ में एसटीएफ ने उसे मार गिराया।चार साल पहले भी सितंबर महीने में दीपक को गैंगवार में गोली मारी गई थी। इस बीच गैंगवार में 50 हजार का इनामी रईस बनारसी मारा गया था।
दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के पातालेश्वर इलाके में 15 सितंबर 2018 को पचास हजार का इनामी बदमाश रईस बनारसी और राकेश अग्रहरी के बीच गैंगवार हुआ था। उस समय क्रॉस फायरिंग के दौरान रईस के साथ राकेश की हत्या करने पहुंचा 25 हजार का इनामी दीपक वर्मा को भी गोली लगी थी। गोली लगने के बावजूद दीपक बाइक से घायल रईस को लेकर दालमंडी इलाके में घुसा।
दालमंडी में लंगड़ा हाफिज मस्जिद के पास जब रईस की हालत बिगड़ने लगी तो उसे मस्जिद के बाहर छोड़कर दीपक भाग निकला था। क्रॉस फायरिंग में रईस और राकेश तो ढेर हो गए लेकिन घायल दीपक बच निकला था। इसके बाद से ही दीपक की तलाश की जा रही थी।आपराधिक इतिहास को देखते हुए एडीजी जोन की ओर से उसपर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?