राजस्थान ( Rajasthan ) की खुफिया पुलिस व भारतीय सेना की दक्षिणी कमान की सैन्य गुप्तचर इकाई ने झुंझुनूं ( Jhunjhunu ) से इंडेन गैस एजेंसी( Indane Gas Agency ) संचालक को सेना की जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया है। वह व्हाटसऐप , वीडियो व वाइस कॉल के माध्यम से पाक हैंडलर्स को अहम जानकारियां देता था। आरोपी संदीप कुमार से 12 सितंबर को पूछताछ की गई थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों ने बताया कि संदीप (30) नरहड़ क्षेत्र में आर्मी कैंप के बाहर इंडेन गैस एजेंसी ( Indane Gas Agency )चलाता है। गैस सप्लाई के बहाने आर्मी के कैंपस में उसका आना-जाना था। इसी दौरान संदीप सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आया। इसके बाद वह सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को देने लगा। काफी समय से संदीप राजस्थान और सैन्य खुफिया एजेंसियों के रडार पर था। एजेंसियों ने उस पर नजर बना रखी थी। उसके बाद इंटेलिजेंस का शक पुख्ता हो गया। 12 सितंबर को इंडेन गैस एजेंसी( Indane Gas Agency ) संचालक गिरफ्तार करने के बाद उसे जयपुर ( Jaipur ) पूछताछ के लिए लाया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संदीप सब इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। हाल ही में होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने वाला था। उससे पहले ही वह 12 सितंबर को खुफिया एजेंसी की गिरफ्त में आ गया। उसके आईफोन-7 और सोशल मीडिया अकाउंट को चेक किया जा रहा है। उससे पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। फिलहाल अभी उनका खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, संदीप का भाई राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल है। जयपुर में ड्राइवर के पद पर पोस्टेड है। संदीप के खाते की जांच करने पर पता चला है कि उसमें 10 हजार रुपए आईएमपीएस के जरिए ट्रांसफर किए गए थे। इसका संतोषजनक जवाब संदीप नहीं दे पाया।संदीप एमकॉम तक पढ़ा हुआ है।
Rajasthan: State Intelligence & Military Intelligence Southern Command arrested a gas agency incharge Sandeep Kumar for supplying sensitive info & photos of Army Camp Narhar to Pakistani handlers over WhatsApp/voice call/video call. He was questioned on 12th Sept & later arrested pic.twitter.com/8iXM1Zospv
— ANI (@ANI) September 16, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?