उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि के दृष्टिगत 17 व 18 सितम्बर को प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों ( school – college ) सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने के निर्देश दिए हैं,सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारीगण क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखें। उन्होंने 17 व 18 सितम्बर, 2021 को प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
अब सोमवार को खुलेंगे स्कूल । यूपी के कई जिलों में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। ऐसे में यूपी के सभी स्कूल कॉलेज ( school – college ) 17 और 18 सितंबर को बंद कर दिए गए हैं। 19 को रविवार है, ऐसे में स्कूल सोमवार को खुलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा के दृष्टिगत जनपदों में राहत कार्य प्रभावी रूप से कराए जाएं। आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचायी जाए। जल-जमाव की स्थिति में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को इस आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश में बुधवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार रात तक अनवरत जारी है। प्रमुख सड़कें तक लबालब नजर आ रही हैं। बड़ी संख्या में स्कूल कालेज ( school – college ) जल जमाव होने से टापू बन गए हैं।
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) में बीती रात से हो रही लगातार भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर वासियों के लिए के एडवाइजरी जारी की है। ज़िलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि अत्यन्त आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें और भीड़-भाड़ वाले व ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?