राजस्थान ( Rajasthan ) के कोटा ( Kota) के महावीर नगर में देर रात एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide )कर ली। मृतक गजेंद्र (34) गार्ड की नौकरी करता था। गजेंद्र की तीन बेटियां है। उसके घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
सुसाइड नोट में लिखा है, ‘मैं अपनी जिंदगी से अब दूर जा रहा हूं। इसका जिम्मेदार मैं स्वयं हूं। मुझे लग रहा है कि अब जिंदगी में और मुश्किल बढ़ गई है। इसलिए मैंने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला कर लिया है। मेरी अंतिम इच्छा है कि मेरी मौत के बाद मेरी पत्नी को इस मकान के बंटवारे का हिस्सा मिले। उसके साथ न्याय हो। एक इच्छा यह भी है कि मेरी पत्नी को मेरे न होने पर विधवा की जिंदगी से बेहतर अपना जीवन साथी चुनने की पूर्ण स्वतंत्रता मिले। इसके लिए कोई बाध्यता नहीं है।
गजेंद्र के बड़े भाई उमेश ने बताया कि उनके कोटा ( Kota) में दो मकान है। पुश्तैनी मकान कोटड़ी इलाके में है, जबकि एक मकान महावीर नगर तृतीय इलाके में है। महावीर नगर वाले मकान में गजेंद्र रहता था। इस मकान को बेचने व लोन लेने की बात चल रही थी, ताकि पारिवारिक समस्या का समाधान हो सके। दोनों भाइयों में किसी तरह का झगड़ा नहीं था।
डेढ़ महीने पहले गजेंद्र की पत्नी की डिलीवरी हुई थी और बेटी को जन्म दिया था। उसकी तीन बेटियां है। बेटियों की उम्र 5 साल, 3 साल और डेढ़ महीने है। जिस दिन गजेंद्र ने सुसाइड किया, पत्नी गोबरिया बावड़ी इलाके में पीहर गई हुई थी। महावीर नगर वाले मकान में नीचे वाले हिस्से में किराएदार रहते हैं। देर रात साले ने गजेंद्र को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। घर जाकर देखा तो कमरे के गेट खुले थे। गजेंद्र पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कोटा ( Kota) पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?