जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के कुलगाम ( Kulgam ) जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, एक अन्य घटना में संदिग्ध आतंकियों ने एक बिहार (Bihar ) मजदूर को गोलियों से भून दिया। अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 6 बजकर 5 मिनट पर आंतकवादियों ने बंटो शर्मा नाम के पुलिसकर्मी पर गोली चलाई जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि शर्मा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश जारी है।
कुलगाम ( Kulgam ) के नेहामा इलाके में आतंकियों ने बिहार के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृत की पहचान शंकर चौधरी के रूप में हुई है जो वहां पर मजदूरी करता था। अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने एक स्थानीय मजदूर को शुक्रवार शाम को गोली मार दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इसके अलावा शुक्रवार की शाम ही कुलगाम ( Kulgam ) में आतंकियों ने पुलिस के जवान की गोली मार कर हत्या कर दी। शहीद जवान की पहचान बंटू शर्मा के रूप में हुई है। बेटे की शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले रविवार को आतंकियों ने श्रीनगर में घात लगाकर सब इंस्पेक्टर अर्शीद अहमद की हत्या की थी।
गौरतलब है कि बैखलाहट के चलते आतंकी संगठनों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। वह हिट एंड रन के साथ-साथ ग्रेनेड हमलों को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं ताकि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया सकें। इतना ही नहीं ऐसी घटनाओं को ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) और हाइब्रिड आतंकियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है ताकि अगर उनमें से कोई मारा या पकड़ा भी जाता है तो आतंकी संगठनों को ज़्यादा बड़ा धक्का न लगे।
J&K | Terrorists shot dead a labourer from Bihar at Nehama, Kulgam district in South Kashmir, security forces rushed to the area. Details are awaiting.
— ANI (@ANI) September 17, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?