उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) जिले के शमसाबाद के गांव महरमपुर में एक नवदंपती ने एक साथ एक ही फंदे से लटककर आत्महत्या (suicide ) कर ली । आज पति सचिन -पत्नी क्रांति के शव फंदे पर लटके मिले हैं। इनकी चार महीने पहले शादी हुई थी। मृतका की बड़ी बहन की शादी भी इस घर में हुई थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
सचिन पुत्र राकेश पत्थर का कारीगर है और इन दिनों भाइयों के साथ गाजियाबाद में काम कर रहा था। सचिन की क्रांति से चार महीने पहले शादी हुई थी। क्रांति की बहन की शादी भी इसी घर में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सचिन गाजियाबाद में काम करने चला गया। गांव में उसकी पत्नी सास के रहती थी। परिजनों ने बताया कि सचिन कुछ दिन पहले गांव आया था। शुक्रवार रात को पति-पत्नी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह देर तक जब वे नहीं जागे तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सचिन की मां और भाभी ने गांव में रह रहे अन्य लोगों को सूचित किया।
परिजनों ने जब दीवार की एक ईंट निकालकर अंदर देखा गया तो सभी के होश उड़ गए। सचिन और उसकी पत्नी क्रांति फंदे पर लटक रहे थे। यह देखकर घर में चीख पुकार मच गई। आगरा( AGRA) पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों के शव फंदे से नीचे उतारे गए। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। परिवार दोनों की आत्महत्या का कारण समझ नहीं पा रहा है।आगरा( AGRA) पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मां सीमा खुदकुशी (suicide ) का कारण नहीं समझ पा रही हैं। परिवार में किसी से कोई बात नहीं हुई। पति-पत्नी के बीच भी कोई झगड़ा नहीं हुआ था। आखिर ऐसा क्या हो गया? जिसके कारण दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मौके से खुदकुशी से संबंधित कोई नोट भी नहीं मिला है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?