उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के एटा (Etah ) जिले में तैनात यूपी पुलिस (UP police ) के जवान अंकित का शव पुलिस लाइन के गेट पर मिला।शहर कोतवाली के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन के गेट पर मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar )जनपद के रहने वाले सिपाही अंकित का शव शनिवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था । सिपाही को मेडिकल कालेज ले जाया गया मगर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह सिपाही 15 दिन से ड्यूटी से गायब था। अंकित 2011 बैच का आरक्षी था।
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना क्षेत्र सिकैरा के गांव नगला कबीर निवासी 32 वर्षीय यूपी पुलिस (UP police ) के सिपाही अंकित को शहर कोतवाली से जलेसर विशेष ड्यूटी के लिए भेजा गया था। वहां से 3 सितंबर को वह गायब हो गए। इसके बाद वह कहां गए, कहां रहे, इस बारे में साथी पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं बता पा रहे। सिपाही के बारे में यह भी बताया गया है कि वह पुलिस लाइन की बैरक में रहते थे जबकि परिवार मुजफ्फरनगर में रहता है।
यह जानकारी भी सामने आई है कि इसी वर्ष 4 मार्च को भी अंकित कुछ दिन के लिए ड्यूटी से गायब हो गए थे उस समय भी वे शहर कोतवाली में ही तैनात थे। पुलिस अंकित की काल डिटेल खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि गायब होने के बाद उनकी किससे बात होती थी। एटा (Etah ) पुलिस ने बताया कि कई एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी कर दी गई है,यूपी पुलिस (UP police ) के सिपाही के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से कराया जा रहा है। मृतक का परिवार भी एटा आ रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?