उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मेरठ ( Meerut) जिले में पार्षद जुबैर अंसारी की हत्या के मामले में मेरठ पुलिस द्वारा पिता हाजी फतेहयाब को हिरासत लिये जाने परेशान हो कर लॉ स्टूडेंट बेटे ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।एक सुसाइड नोट मिला है।बताया गया है कि गोली मारने वाले युवक ने पहले पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और फिर वारदात को अंजाम दिया है।
मेरठ ( Meerut) में पार्षद जुबैर अंसारी हत्याकांड के खुलासे से पहले नामजद आरोपी हाजी फतेहयाब के बेटे सालिम (20 वर्ष) ने शनिवार को घर पर खुद की कनपटी पर गोली मार ली। सालिम एलएलबी फाइनल का छात्र था, निजी अस्पताल से दिल्ली रेफर होने के बाद सालिम को मृत घोषित कर दिया गया। फतेहयाब को कई दिन पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। आरोप है कि पिता को हिरासत लेने के बाद से ही सालिम परेशान था। पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर ही उसने यह कदम उठाया।सुसाइड नोट में भी सालिम लिखा है। मैं पिता का दर्द मैं सहन नहीं कर पा रहा हूं..। इसे देखते हुए सालिम की खुदकुशी को पिता के हिरासत में लेने से जोड़कर देखा जा रहा है।
बताया गया है कि गोली मारने वाले युवक ने पहले मेरठ ( Meerut) पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और फिर वारदात को अंजाम दिया है। इसका पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस का कहना है कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है आरोपी के बेटे ने गोली क्यों मारी इसका जल्द पता लगाया जाएगा। वहीं आरोपी के घर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?